दिल्ली परिवहन निगम की बस में लगी आग, बस में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए
नई दिल्ली। दिल्ली में हैदरपुर बादली मोड़ के पास एक डीटीसी बस में भीषण आग लग गई। बस में आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में यात्री बस से बाहर निकलने लगे, सभी को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। गौरतलब है कि दिल्ली परिवहन निगम की बसों में आए दिन आग […]
नई दिल्ली। दिल्ली में हैदरपुर बादली मोड़ के पास एक डीटीसी बस में भीषण आग लग गई। बस में आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में यात्री बस से बाहर निकलने लगे, सभी को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।
गौरतलब है कि दिल्ली परिवहन निगम की बसों में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन बसों का मेंटेनेंस ठीक तरह से नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में 25 दिसंबर को रात में चलती बस मे आग लगने की घटना सामने आई थी और आज दिल्ली के हैदरपुर बादली मोड़ के पास दिल्ली परिवहन निगम की बस में आग लग गई।
जब बस में आग लगी तब बस में यात्री भी मौजूद थे, लेकिन समय रहते यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
आपको बता दें कि दिल्ली परिवहन निगम की बसों का मेंटेनेंस ना हो पाने की वजह से आए दिन बस में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। पिछले दिनों दिल्ली परिवहन निगम की रूट नंबर 106 की बस में आग लग गई थी। यह बस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से कुतुबगढ़ की ओर चला करती थी।
जब इस रूट की बस में आग लगी तब भी यात्री बाल-बाल बचे थे और आज हैदरपुर बादली मोड़ के पास दिल्ली परिवहन निगम की बस में आग लगने की घटना में भी यात्री बाल- बल बचे हैं। कोई जनहानि नहीं हुई। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां