वारिस पठान के बयान पर मौलाना साजिद रशीदी बोले-भगवा पर सवाल नहीं, हरे रंग पर क्यों..?

On

 

ये भी पढ़ें  लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने नसीराबाद में ब्रिगेड की तैयारी का लिया जायजा, तकनीकी सशक्त सेना पर जोर

नई दिल्ली। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के महाराष्ट्र और देश को हरे रंग में बदलने वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इसमें क्या गलत है, अगर कोई दल अपनी पार्टी के विस्तार की बात कर रहा है तो क्या गलत है।  बातचीत में मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि वारिस पठान के हरे रंग वाले बयान में बुराई क्या है। जो लोग कहते हैं कि राम को लाने वाले को लाएंगे, भगवा फहराएंगे, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। अगर मुंबई और देश को हरा करने की बात हुई है तो दिक्कत क्या है। दिक्कत तब क्यों नहीं होती है जब मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने का काम किया जाता है।

ये भी पढ़ें  भाजपा ने अखिलेश यादव की टिप्पणी को बताया 'बौद्धिक खोखलापन', लगाया समाज बांटने का आरोप

 

उन्होंने पूछा, ऐसे गैर-संवैधानिक बयानों पर कोई बात नहीं होती है। किसी भी दल का अपना अधिकार है कि वह अपनी पार्टी का विस्तार करे, इसमें क्या गलत है? हरा रंग इस्लामी रंग नहीं है। कई लोग इसे इस्लाम से जोड़कर हमें बदनाम करने की कोशिश करते हैं। यूजीसी के नए नियम को लेकर देशभर में सवर्ण समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि जिस तरह से ये कानून बनाए जाते हैं, उससे बेगुनाह लोग भी फंस सकते हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है। मुझे लगता है कि यूजीसी के नए नियम का भी गलत इस्तेमाल होगा और बेगुनाह नौजवान इसमें फंस सकते हैं। ऐसा कानून सरकार को नहीं लाना चाहिए। अगर सरकार कानून ला रही है तो इसका अधिकार ऐसे हाथों में दिया जाए जो जायज को जायज ही कह दे। सवर्ण समाज भाजपा का कोर वोट बैंक भी है। इससे भाजपा के वोट बैंक पर भी प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  रिटायर्ड एएसआई के घर 10 लाख की चोरी, अंतिम संस्कार में गया था परिवार

 

 

शंकराचार्य के अपमान से नाराज एक अधिकारी के इस्तीफे पर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि अगर अधिकारी ने शंकराचार्य की वजह से इस्तीफा दिया है, तो मुझे लगता है कि यह गलत है क्योंकि शंकराचार्य ऐसे व्यक्ति हैं जो सत्ता पक्ष के खिलाफ हमेशा से विरोध करते रहे हैं। जब संगम पर पूरा संत समाज स्नान के दौरान पालकी का इस्तेमाल नहीं करता है तो शंकराचार्य पालकी का इस्तेमाल क्यों कर रहे थे, हालांकि कुछ संतों के साथ पुलिस ने जो बर्ताव किया, वह गलत था। शंकराचार्य का धरना देना गलत है और इस पर किसी भी जिला अधिकारी का इस्तीफा देना गलत है।

 

 

गणतंत्र दिवस को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि हमारा देश तरक्की और विकास के रास्ते पर है। अगर हम देशभर में होने वाली नफरत की इक्का-दुक्का घटनाओं को नजरअंदाज कर दें तो देश बहुत ही पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ रहा है।मुसलमानों के वोट का जिक्र करते हुए मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मुझे एक बात समझ नहीं आती। कांग्रेस यह दावा क्यों करती है कि मुसलमान भाजपा से नाराज हैं? क्या मुसलमानों के पास किसी पार्टी को जिताने या हराने का कोई अधिकार है? भाजपा भी एक संवैधानिक पार्टी है। कांग्रेस से नाराज होकर कई मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी या राष्ट्रीय जनता दल जैसी पार्टियों को वोट देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस इसलिए परेशान है, क्योंकि अब भाजपा को 10-12 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल रहे हैं। कांग्रेस अब मुसलमानों की आवाज को सड़कों पर नहीं उठाती है, जबकि पहले कभी कांग्रेस पार्टी ऐसा किया करती थी। आज की कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है। इससे कोई हल नहीं होने वाला है। राहुल गांधी कभी सड़कों पर उतरे, बयानबाजी से कुछ नहीं होता है। वोट चाहिए तो कांग्रेस को सड़कों पर मुसलमानों के लिए संघर्ष करना होगा। मुसलमानों के लिए विकल्प खुला है मुसलमान आजाद है, वह अपने अनुसार दूसरे दलों को वोट कर सकते हैं, भाजपा को भी वोट कर सकता है।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर। यूजीसी कानून को लेकर प्रदेश भर में मचे सियासी और सामाजिक बवंडर के बीच अब मुजफ्फरनगर से एक विवादित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: यूजीसी कानून पर छिड़ा 'जाति युद्ध', करणी सेना के विवादित बयान पर शिवसेना का पलटवार

मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

मुजफ्फरनगर। आज स्थानीय इंदिरा कॉलोनी जनकपुरी स्थित विशाल भट्टे वाले मैदान में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, लक्ष्मी नगर के तत्वावधान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हजारों की सहभागिता रही

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रशासनिक गलियारों में भूचाल मच गया है। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

 मप्र में 40 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से 25 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को बैंकिंग व्यवस्था लगभग ठप है। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
 मप्र में 40 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से 25 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

बागपत। समाज के कमजोर, असहाय और श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मविश्वास देने की दिशा...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

उत्तर प्रदेश

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रशासनिक गलियारों में भूचाल मच गया है। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा बयान ‘पंडित पागल हो गया किसने कहा?’

बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

बागपत। समाज के कमजोर, असहाय और श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आत्मविश्वास देने की दिशा...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बड़ौत: श्री रविदास वैदिक पाठशाला का कायाकल्प, बच्चों को आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सहारनपुर में सड़क हादसा: टैम्पों ट्रॉली से टकराया, महिला की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के गांव चापरचीडी  के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से एक टैम्पों  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा: टैम्पों ट्रॉली से टकराया, महिला की मौत

बबीता चौहान ने महिलाओं और युवतियों को किया सचेत, जिम जिहाद को बताया नया खतरा

मेरठ। मेरठ में यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि महिलाएं और युवतियों को अब जिम जिहाद...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
बबीता चौहान ने महिलाओं और युवतियों को किया सचेत, जिम जिहाद को बताया नया खतरा