नोएडा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज नोएडा के सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम मे गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा "यूनिटी फॉर रन" के नाम से एक दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें देश के कई महान हस्तियों ने भाग लिया। जिसमें प्रसिद्ध कवि, क्रिकेटर, पुलिस के अधिकारी, सेना के जवान और गणमान्य लोग शामिल। इस दौड़ का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।  
   
   
  रन फॉर यूनिटी के भव्य आयोजन में पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर दौड़ लगाई, जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक बना। कार्यक्रम के समापन पर, सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
 इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर
   
   
  राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमे जनता और पुलिस के जवानों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से राष्ट्र का एकीकरण के लिए और राष्ट्र की एकता को दृढ़तापूर्वक बनाए रखने के लिए हमारी नौजवान पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
   
   
  इस अवसर पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती मनाई जा रही है। जिनकी तपस्या, सूझबूझ, राष्ट्र के प्रति समर्पण से इस समय हमारे पास भारत का वह नक्शा मौजूद हैं। जो देश के एकत्रीकरण के लिए काम आया था। उनके द्वारा तमाम रियासतों को एक साथ इकट्ठा करना और आज के भारत का स्वरूप देना, इसके लिए सरदार पटेल ने जो दिया उसे देश कभी भूल नहीं सकता।
   
   
  इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार , पुलिस उपायुक्त नोएडा यमुना प्रसाद, क्रिकेटर भुवनेश कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्र में भी पुलिस कर्मियों ने सुबह को रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर उसमें दौड़ लगाई तथा लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।