आज के भारत के मानचित्र को बनाने में सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका- अमित शाह

On

नई दिल्ली। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'एकता दौड़' आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वहां उपस्थित सभी नेताओं और 'एकता दौड़' में हिस्सा लेने वालों को 'राष्ट्रीय एकता' की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'एकता दौड़' को झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

और पढ़ें मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर जबरदस्त उत्साह, भारी भीड़ उमड़ी,बोले - बिहार रफ्तार पकड़ चुका है

और पढ़ें समीर वानखेड़े बनाम नेटफ्लिक्स: हाईकोर्ट ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' केस में दोनों पक्षों को लिखित दलीलें दाखिल करने का आदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए विशेष दिन है। सरदार पटेल के सम्मान में हम 2014 से लगातार 'एकता दौड़' का आयोजन करते हैं। इस बार सरदार पटेल की 150वीं जयंती है, इसलिए विशेष आयोजन के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि आजादी के आंदोलन और आजादी के बाद भारत के मानचित्र के निर्माण में सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बैरिस्टर की प्रैक्टिस छोड़कर महात्मा गांधी के आह्वान को स्वीकार करते हुए आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया।

और पढ़ें दिल्ली में 1 नवंबर से BS-3 वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, सख्त सीमा निगरानी

 

उनकी नेतृत्व क्षमता का उस समय पता चला, जब किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ 1928 में बारडोली सत्याग्रह हुआ। हर कोई मानता था कि अंग्रेज नहीं झुकेंगे, लेकिन सरदार पटेल के नेतृत्व में किसानों ने आंदोलन शुरू किया। देखते ही देखते यह आंदोलन देशभर के किसानों का आंदोलन बना और आखिर में अंग्रेजों को किसानों की बात माननी पड़ी।" अमित शाह ने कहा कि उसी आंदोलन को लेकर महात्मा गांधी ने वल्लभभाई पटेल को 'सरदार' वल्लभभाई पटेल का उपनाम दिया। वल्लभभाई पटेल वहीं से 'सरदार' वल्लभभाई पटेल बने। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने आगे कहा, "आजादी के बाद अंग्रेजों ने देश को 562 छोटी-बड़ी रियासतों में बांटने का काम किया।

 

सब चिंतित थे कि 562 रियासतों में बंटा हुआ भारत किस तरह से अखंड भारत बनेगा। मगर सरदार पटेल के कारण बहुत कम समय में सभी 562 रियासतों को एकजुट करके आज का भारत का मानचित्र बना। इसी काम ने आज के भारत की नींव रखी।" इस मौके पर अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया। सरदार पटेल को 41 साल की देरी के बाद भारत रत्न से सम्मानित किया गया। देश में कहीं भी कोई स्मारक नहीं बनाया गया।

 

जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तभी उन्होंने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की परिकल्पना की और सरदार पटेल के सम्मान में एक भव्य स्मारक बनवाया।" केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाकर, प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर को भारत में एकीकृत करने के सरदार पटेल के संकल्प को पूरा किया। इससे पहले, दिल्ली में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया। इस सभा में सभी नेताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

नफे सिंह राठी हत्याकांड: ड्राइवर को अतिरिक्त सुरक्षा से इनकार, हाईकोर्ट ने सरकार की दलील मानी

Haryana News: हरियाणा में पूर्व विधायक और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या मामले में उनके...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
नफे सिंह राठी हत्याकांड: ड्राइवर को अतिरिक्त सुरक्षा से इनकार, हाईकोर्ट ने सरकार की दलील मानी

हरियाणा के जिला परिषद कर्मियों की दीपावली फीकी, नौ माह से नहीं मिला वेतन — आर्थिक तंगी में गुज़रा त्यौहार

Haryana News: हरियाणा के जिला परिषद कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की दीपावली इस बार खुशियों से ज्यादा चिंता में बीती।...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा के जिला परिषद कर्मियों की दीपावली फीकी, नौ माह से नहीं मिला वेतन — आर्थिक तंगी में गुज़रा त्यौहार

युवा कलाकार की अनूठी क्रिएटिविटी ने जीता मन: कोयले से उकेरी सरदार पटेल की भव्य छवि; अमरोहा में बनी चर्चा का केंद्र

Amroha News: अमरोहा के युवा चित्रकार जुहैब खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एक खास और यादगार तरीके...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
युवा कलाकार की अनूठी क्रिएटिविटी ने जीता मन: कोयले से उकेरी सरदार पटेल की भव्य छवि; अमरोहा में बनी चर्चा का केंद्र

सास ने बहू पर लगाया जबरन वसूली का आरोप, अदालत ने दर्ज कराया केस - राजस्थान की अदालत का बड़ा फैसला

Rajasthan News: राजस्थान में रिश्तों के सबसे जटिल रूप — सास और बहू के बीच का विवाद — अब न्यायालय...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
सास ने बहू पर लगाया जबरन वसूली का आरोप, अदालत ने दर्ज कराया केस - राजस्थान की अदालत का बड़ा फैसला

गुस्से में रिश्तों का कत्ल: मुंबई में भतीजे ने मामूली विवाद पर चाचा को सीढ़ियों पर पटककर उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: मुंबई में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें मामूली कहासुनी ने एक व्यक्ति की जान...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
गुस्से में रिश्तों का कत्ल: मुंबई में भतीजे ने मामूली विवाद पर चाचा को सीढ़ियों पर पटककर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

युवा कलाकार की अनूठी क्रिएटिविटी ने जीता मन: कोयले से उकेरी सरदार पटेल की भव्य छवि; अमरोहा में बनी चर्चा का केंद्र

Amroha News: अमरोहा के युवा चित्रकार जुहैब खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एक खास और यादगार तरीके...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
युवा कलाकार की अनूठी क्रिएटिविटी ने जीता मन: कोयले से उकेरी सरदार पटेल की भव्य छवि; अमरोहा में बनी चर्चा का केंद्र

चलती ट्रेन के सामने कूदने गया युवक, ड्राइवर की फुर्ती ने बचाई जान, बिजनौर में बड़ा हादसा टला

Bijnor News: बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक युवक ने तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
चलती ट्रेन के सामने कूदने गया युवक, ड्राइवर की फुर्ती ने बचाई जान, बिजनौर में बड़ा हादसा टला

सहारनपुर: आशा मॉडर्न स्कूल में पुलिस ने तीन नए कानून, साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति 5.0 पर छात्र-छात्राओं को दी जागरूकता

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था आशा मॉर्डन स्कूल में “तीन नये कानून”, साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आशा मॉडर्न स्कूल में पुलिस ने तीन नए कानून, साइबर सुरक्षा और मिशन शक्ति 5.0 पर छात्र-छात्राओं को दी जागरूकता

सहारनपुर: प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने ग्राम पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी और भाजपा गठबंधन को समर्थन देने का आह्वान किया

सहारनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कहा कि अब समाज को ग्राम प्रधान व पंचायत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने ग्राम पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी और भाजपा गठबंधन को समर्थन देने का आह्वान किया