नोएडा: एमिटी विश्वविद्यालय में उद्यमिता एवं स्थायी व्यापार विकास पर 4वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICESBD 2026 शुरू

नोएडा । एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा आज से दो दिवसीय उद्यमिता एवं स्थायी व्यापार विकास पर अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीईएसबीडी 26) के चतुर्थ संस्करण का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ डीएस समूह की मुख्य मानव संसधान अधिकारी एवं एक्जीक्यूटिव सलाहकार  सिमिन अस्करी, एमिटी विवि. की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, मैककेन फूड की स्थायीत्व और समाजिक संचार की प्रमुख शरण्या प्रधान, लजुबजाना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक एंड बिजनेस के प्रोफेसर डा मतेज सेर्न, एमिटी विवि. के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल, बुक माइ जेट के संस्थापक एवं सीईओ संतोष शर्मा और एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की निदेशक डा सुजाता खंडाई द्वारा किया गया।
इस अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन के अंर्तगत ‘नेक्स्ट जेन-इनोवेट एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया है, जिसमें युवा उद्यमियों द्वारा शुरू किए गए 29 सस्टेनेबल, डिजिटल और उभरते उद्यम और स्टार्टअप्स को दिखाया गया। इस एक्सपो का मकसद उद्यमियों, उद्योगों, निवेशकों, विशेषज्ञों और सरकारी एजेंसियों के बीच सहयोग और नॉलेज शेयरिंग को बढ़ावा देना है।
 
सम्मेलन के पहले दिन सिमिन अस्करी ने कहा कि वर्तमान व्यापार को केवल स्थायीत्व द्वारा संचालित नहीं किया जा सकता यह निरंतर विकास की मांग करता है। उन्होनें तीन प्रमुख परिदृश्यों को रेखांकीत करते हुए कहा कि प्रथम गिग इकोनॉमी जिसमें प्रतिभा तक पहुंचने के बड़ी संख्या में लचीलापन है। गिग कर्मचारियों को कल्याणकारी योजनाओं के अंर्तगत पहचान मिल रहा है। द्वितीय स्थायीत्व है जिसके अंर्तगत आज के युवा जलवाुय परिवर्तन, प्रदूषण को समझ कर उसे कम करने के लिए कार्य कर रहे है। हरित संचालन केवल प्रवृत्ति ही नही है बल्कि आत्मसात की जा रही है। सुश्री अस्करी ने कहा कि ग्रह की कीमत पर विकास की बजाय ग्रह के साथ विकास को प्रमुखता दी जा रही है। डिजिटल परिवर्तन ने रिश्तों को बदलकर और आपसी विश्वास को मजबूत किया है। उन्होनें छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि कभी भी सीखना बंद ना करें, अगर कुछ पुराना त्याग रहे है तो नये को सीखना आवश्यक है।
 
वहीं सम्मेलन के तकनीकी सत्र के अंर्तगत गिग इकोनॉमी में स्थायी नवाचार पर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें गुफ्तगु के संस्थापक और निदेशक  राहूल जैन, डेलॉयट के निदेशक नवीन टंडन, ग्लोबल हनी बी के सीईओ सोनल सहगल, द की एलएलपी की संस्थापक  शालिनी कंसल सहित अन्य ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पेपर विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लंदन विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा. इवान जुपिक और दिल्ली टेक्नीकल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. अमित मुखर्जी ने जानकारी प्रदान की।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

   मुजफ्फरनगर।नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। भाजपा के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका निर्माण विभाग पर फर्जीवाड़े का बम, भाजपा सभासदों ने EO को घेरा, बोले– कूटरचित दस्तावेज़ों से लूटी जा रही निविदाएं

अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

आध्यात्मिक विषयों में संतों और गुरुओं के उपदेशों को लेकर एक विचार चर्चा में आया है। विशेषज्ञों का कहना है...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
अज्ञान और अंधकार का नाश: ज्ञान और प्रकाश से ही संभव

दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 6 फरवरी 2026, शुक्रवार

खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

खतौली |  मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले हुए सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां हादसे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 15 दिनों तक मौत से जंग लड़ता रहा ई-रिक्शा चालक, अंततः रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

मुज़फ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलवा में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शादी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली, सिरफिरे प्रेमी ने युवती की हत्या कर खुद को भी दी मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गंगोह पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 16,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बुढ़नपुर की दीवार में सेंध लगाकर चोर स्मार्ट क्लास में लगा इन्वर्टर, बैटरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बुढ़नपुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट क्लास का उपकरण और कैमरे चोरी

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  लखनऊ 
यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग..सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है इंटरनेशनल फिल्म सिटी

सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का लिया जायजा