नोएडा: कड़ाके की ठंड में सड़क हादसों में 9 गंभीर रूप से घायल, रेफर हुए दिल्ली

On
रविता ढांगे Picture

नोएडा। कड़ाके की ठंड और शीत लहरी के बीच नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

 थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बाइक पर सवार होकर जा रहे करण उम्र 22 वर्ष, देव पांडे उम्र 23 वर्ष तथा गुलशन उम्र 23 वर्ष सेक्टर-44 के फतेह सिंह मार्केट के पास सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है।

और पढ़ें एडमिरल अरुण प्रकाश को एसआईआर नोटिस पर चुनाव आयोग ने दिया स्पष्टीकरण

 थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-57 की लाल बत्ती के पास लक्की उम्र 22 वर्ष एक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से डॉक्टर ने उनको सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
 थाना फेस-वन थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया किके गोल चक्कर के पास में एक सड़क हादसे में रविंद्र उम्र 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि राजकिशोर उम्र 44 वर्ष सेक्टर-22 में रहते है। बीती रात को शिव मंदिर सेक्टर-22 के पास हुए एक सड़क हादसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टर ने उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

और पढ़ें गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल, हत्या के मामले में गिरफ्तार

थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-70 के पास में हुए एक सड़क हादसे में मनोरंजन उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वह नोएडा के सेक्टर-22 के रहने वाले है। थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

और पढ़ें गाजियाबाद में ममता शर्मसार: मां ने 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट..खुद पुलिस को दी सूचना

 थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आकाश उम्र 22 वर्ष चोटपुर कॉलोनी के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। देवी प्रसाद उम्र 41 वर्ष सेक्टर 51 के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी, मुंबई ने जायंट्स को 7 विकेट से हराया

आज WPL 2026 में एक शानदार मुकाबला देखने को मिला जहां मुंबई इंडियंस ने जायंट्स को 7 विकेट से हराकर...
खेल  क्रिकेट 
WPL 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी, मुंबई ने जायंट्स को 7 विकेट से हराया

DRI की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी दाने की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 81 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 गिरफ्तार

   नयी दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये एक बहु-राज्यीय मादक पदार्थ...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
DRI की बड़ी कार्रवाई: मुर्गी दाने की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 81 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 6 गिरफ्तार

नोएडा: एकतरफा प्रेम में कॉल सेंटर कर्मी की फल विक्रेता ने की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। थाना बीटा-2 क पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती दीपमाला की निर्मम हत्या का...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: एकतरफा प्रेम में कॉल सेंटर कर्मी की फल विक्रेता ने की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गुरुग्राम क्राइम: गोली लगने के बाद खुद कार चलाकर टोल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अस्पताल में मौत.. गैंगवार की आशंका

-टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गयागुरुग्राम। यहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई।...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम क्राइम: गोली लगने के बाद खुद कार चलाकर टोल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अस्पताल में मौत.. गैंगवार की आशंका

पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पीसीएस से आईएएस कैडर में प्रोन्नत प्राप्त बादल चटर्जी और शंकर सिंह को वही प्रोन्नत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पूर्व आईएएस बादल चटर्जी व शंकर सिंह को उनके बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

मेरठ। मेरठ पुलिस ने देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी सिटी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोटर साइकिल से खतरनाक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया