13 वर्षीय किशोरी के बलात्कार के आरोप में आरोपी को 20 वर्ष की जेल, एक लाख रुपए का जुर्माना
नोएडा। 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली से लाकर नोएडा के होटल में बलात्कार करने के मामले में एक वर्ष के अंदर गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने सजा सुनाई है। आरोपी को 20 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय के अभियोजन अधिकारी […]
नोएडा। 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर दिल्ली से लाकर नोएडा के होटल में बलात्कार करने के मामले में एक वर्ष के अंदर गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने सजा सुनाई है। आरोपी को 20 वर्ष के कारावास और एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय के अभियोजन अधिकारी नीटू विश्नोई ने बताया कि वर्ष 2022 के 4 फरवरी को एक महिला ने थाना फेस-3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को नुरुल हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी भजनपुरा दिल्ली बहला-फुसलाकर एक कार में बैठाकर दिल्ली से नोएडा लेकर आया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नोएडा के एक होटल में कमरा बुक करवा करके उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी नुरुल हसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना फेस -3 पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दाखिल की तथा अन्य साक्ष्य न्यायालय में जमा कराएं।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह, गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद इस मामले की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज पास्को (प्रथम) डॉक्टर अनिल कुमार सिंह द्वारा आरोपी को दोषी पाया गया तथा उसे 20 वर्ष के कारावास तथा एक लाख रुपए का अर्थदंड से दंडित किया गया। उन्होंने कहा कि अर्थदंड जमा न करने पर उसे 3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां