एनसीआर में पारा गिरते ही बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, पूरा इलाका गैस चेंबर में तब्दील

On

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 12, 13 और 14 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में शैलो से मॉडरेट फॉग की स्थिति बनी रहेगी।

12 दिसंबर को तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे ही अगले तीन दिनों तक तापमान के बने रहने की संभावना जताई गई है। लगातार बढ़ती नमी और ठंडी हवाओं के कारण हवा की गति धीमी पड़ गई है, जिससे प्रदूषक जमीन के पास ही ठहर रहे हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता तेजी से बिगड़ी है। कई स्टेशन बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गए हैं।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार की चपेट में आए तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में 391, अशोक विहार में 379, बवाना में 368, बुराड़ी में 354, चांदनी चौक में 366, मथुरा रोड में 309, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 321, डीटीयू में 366, नरेला में 364, नेहरू नगर में 362, द्वारका में 394 और पंजाबी बाग में 364 एक्यूआई दर्ज किया गया है। कई क्षेत्रों में एक्यूआई 350 से ऊपर और कुछ में 390 के करीब पहुंच चुका है, जो बहुत ही खतरनाक स्थिति है। नोएडा के सभी सक्रिय स्टेशनों पर एक्यूआई गंभीर स्तर पर दर्ज किया गया है, जिनमें सेक्टर-125 में 371, सेक्टर-62 में 314, सेक्टर-1 में 355 और सबसे खतरनाक सेक्टर-116 में एक्यूआई 400 पहुंच गया है।

और पढ़ें नोएडा पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, OTT प्लेटफॉर्म से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इंदिरापुरम में 350, लोनी में 427 (एनसीआर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र), संजय नगर में 326 और वसुंधरा में 242 एक्यूआई दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा भी बुरी तरह प्रभावित है। यहां पर नॉलेज पार्क-III में 312 और नॉलेज पार्क-V में 373 एक्यूआई दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब पारा गिरेगा तो प्रदूषण बढ़ेगा। आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा तथा हवा की गति धीमी रहेगी। इसका सीधा असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ेगा और एक्यूआई में और बढ़ोतरी हो सकती है। एयर क्वालिटी ऐप के अनुसार वर्तमान स्थिति में हवा “बहुत खराब” है और लंबे समय तक एक्सपोज़र से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट का हड़कंप — बुजुर्ग महिला डेढ़ घंटे तक फंसी, सोसाइटी मैनेजमेंट पर सवाल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

धुरंधर' ने जीता अल्लू अर्जुन का दिल, अभिनेता ने की प्रशंसा

बॉलीवुड की ताज़ा ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। दर्शक हो या इंडस्ट्री के बड़े...
मनोरंजन 
धुरंधर' ने जीता अल्लू अर्जुन का दिल, अभिनेता ने की प्रशंसा

कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त नए साल में बड़ी खुशखबरी की उम्मीद किसान भाई अभी कर लें ये जरूरी काम

आज हम आपके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं. पूरे...
कृषि 
कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त नए साल में बड़ी खुशखबरी की उम्मीद किसान भाई अभी कर लें ये जरूरी काम

मध्‍य प्रदेश : पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने ही करवाई थी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्‍या

मंदसौर। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर पुलिस ने भाजपा नेता के अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
 मध्‍य प्रदेश : पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने ही करवाई थी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्‍या

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुनवाई टली, अगली सुनवाई 23 दिसंबर को

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बयानबाजी को लेकर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुनवाई टली, अगली सुनवाई 23 दिसंबर को

बिहार: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 24 घंटे में 37 अभियुक्त गिरफ्तार

सारण। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 24 घंटे में 37 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में परीक्षा केंद्र बदलने के निर्णय के खिलाफ छात्रों का...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार

-योजना के माध्यम से 35 हजार करोड़ का निवेश और 52 हजार नौकरियों का हुआ रास्ता साफ-अब तक 62 कंपनियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार

अमरोहा में बांग्लादेशी महिला पुलिस हिरासत में

   अमरोहा । उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेश की महिला को पुलिस ने हिरासत में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अमरोहा में बांग्लादेशी महिला पुलिस हिरासत में

यूपी में वन विभाग द्वारा चिह्नित 52 वेटलैंड्स पर पर्यटन सुविधाओं के विकास पर बनी सहमति

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने के उद्देश्य से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में वन विभाग द्वारा चिह्नित 52 वेटलैंड्स पर पर्यटन सुविधाओं के विकास पर बनी सहमति