उचित खानपान और जागरूकता से बचा जा सकता है कैंसर से : डा. प्रदीप शैलत

On

नोएडा। उचित खानपान, नियमित व्यायाम और जागरूकता से कैंसर से बचा जा सकता है। यह बात शुक्रवार को जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रदीप शैलत ने कही। शनिवार (चार अप्रैल) को जनपद में विश्व कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। हर वर्ष चार फरवरी को विश्व कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। […]

नोएडा। उचित खानपान, नियमित व्यायाम और जागरूकता से कैंसर से बचा जा सकता है। यह बात शुक्रवार को जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रदीप शैलत ने कही। शनिवार (चार अप्रैल) को जनपद में विश्व कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। हर वर्ष चार फरवरी को विश्व कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। विश्व कैंसर जागरूकता दिवस की इस वर्ष की थीम “क्लोज द केयर गेप” है।
डा. प्रदीप ने बताया- शरीर के किसी अंग में कैंसर हो सकता है। लेकिन चिंता की बात यह होती है कि यह शरीर के एक हिस्से से दूसरे में आसानी से फैल जाता है, इसलिए सबसे जरूरी है कैंसर की शुरुआत में ही इसका पता लगाना। अगर पहली स्टेज में कैंसर का पता चल जाए तो काफी हद तक मरीज को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा आजकल की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। यदि बीमारियों को लेकर लोग जागरूक हो जाएं और नियमित जांच कराएं तो कैसर जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने अनियमित खानपान, धूम्रपान, शराब- तम्बाकू सेवन, पौष्टिक भोजन न करना भी कैंसर का एक कारक बताया। उन्होंने कहा- अत्यधिक धूम्रपान- तम्बाकू का सेवन से न केवल फेफड़ों और मुंह का कैंसर होता है बल्कि लम्बे समयअंतराल में यह यूरिनल ब्लैडर और प्रोस्टेट कैंसर का कारण बन जाता है। लम्बे समय तक शराब के सेवन से लिवर के कैंसर का खतरा रहता है।
डा. शैलत ने बताया- जिन लोगों के परिवार में कैंसर का इतिहास है उन्हें बहुत सावधान रहना चाहिए। उन्हें समय-समय पर जांच करानी चाहिये ताकि कैंसर का जल्दी पता चल सके। वैसे तो हर बीमारी में जितना जल्दी उपचार होता है उतना जल्दी मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ती है। कैंसर के मामले में तो यह बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर, ग्रीवा (गर्माशय) कैंसर, कोलोरेक्टल (पेट का कैंसर या बड़ी आंत) कैंसर और पुरुषों में प्रोस्टेट, मुंह, अमाशय, लिवर कैंसर आम हैं। उन्होंने कहा- शरीर में किसी भी तरह के परिवर्तन, गांठ इत्यादि होने पर सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।
डा. प्रदीप ने बताया- कैंसर नियंत्रण एवं उपचार ह्रदयरोग और आघात के राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपीसीडीसीएस) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तर पर चलाये जाते हैं। इसके तहत सरकारी चिकित्सालय में जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
बचाव के उपाय
शराब, बीड़ी- सिगरेट, तम्बाकू का सेवन न करें
अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करें
भरपूर नींद लें- व्यायाम करें
विटामिन युक्त रेशेदार पौष्टिक भोजन करें (हरी सब्जी, फल अनाज, दाल)
वजन सामान्य रखें, प्रदूषण रहित वातावरण में रहें, साफ सफाई रखें
शरीर के किसी भी अंग या हिस्से में गांठ होने पर तुरंत जांच कराएं
महिलाएं माहवारी के बाद हर महीने स्तनों की जांच करें।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

  नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से परेशान हैं। रात को बिस्तर पर ऐसे...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका...
खेल  क्रिकेट 
भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविताओं को अपने भाव के साथ शब्दों के...
मनोरंजन 
"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं