मेक इन इंडिया को रफ्तार: नीनजस इलेक्ट्रिक को मिली 20,000 वर्ग मीटर जमीन; यमुना सिटी में बनेगा ईवी (EV) हब

On

 नोएडा। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और देश के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रोत्साहन देते हुए शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नीनजस इलेक्ट्रिक को 20  हजार वर्ग मीटर भूमि के लिए लेटर ऑफ़ इंटेंट जारी किया। यह नई साइट सेक्टर-8D में स्थित है, जो उन्नत ईवी तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में कंपनी के महत्वाकांक्षी विस्तार का केंद्र बनेगी।
 
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस विस्तार परियोजना के तहत ऑनबोर्ड ईवी चार्जर्स और सोलर पावर बैंक्स के बड़े पैमाने पर निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे उच्च-क्षमता पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की घरेलू आपूर्ति श्रृंखला में मौजूद एक महत्वपूर्ण कमी को दूर किया जा सकेगा।
 
वहीं यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO)  राकेश कुमार सिंह द्वारा नीनजस इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक विनीत गुप्ता को आधिकारिक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) सौंपा गया। इस अवसर पर यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया व नीनजस इलेक्ट्रिक कंपनी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 
 
एसीईओ ने बताया कि सेक्टर-8D, यीडा में यह आवंटन नीनजस इलेक्ट्रिक के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना होगी। इस 20 हजार वर्ग मीटर की परियोजना में कंपनी द्वारा भारत की हरित ऊर्जा की नीति के अनुरूप फोकस भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप विश्वस्तरीय ऑनबोर्ड चार्जर्स विकसित करने और ऐसे सोलर पावर बैंक्स तैयार करने पर होगा, जो आम आदमी के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई परिभाषा दे सके। 
 
उन्होंने बताया कि सेक्टर-8D नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट उभरते ईवी क्लस्टर के केंद्र में स्थित यह सुविधा विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी का लाभ प्रदान करेगी। यह यूनिट 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (LCVs) के लिए उच्च IP-रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर्स तथा अत्याधुनिक सोलर पावर बैंक सिस्टम्स के निर्माण में विशेषज्ञता रखेगी।
 
एसीईओ ने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रेटर नोएडा को हरित प्रौद्योगिकी के वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में और सशक्त बनाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि YEIDA के CEO  राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को ईवी उद्योग के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में सक्रिय रूप से विकसित किया जा रहा है। कंपनी द्वारा करीब 169 करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा। तथा क्षेत्र में रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान बस के पहिये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 

"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एसआईआर के जनपद प्रभारी प्रो.भुवन जोशी ने पार्टी के बीएलए के साथ एसआईआर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन केक काटकर...

मुंबई बीएमसी चुनाव: ' गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की दोनों बेटियों ने भरा नामांकन, भायखला में दिलचस्प हुआ मुकाबला

   मुंबई । बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए महाराष्ट्र में गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की दो बेटियों...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई बीएमसी चुनाव: ' गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की दोनों बेटियों ने भरा नामांकन, भायखला में दिलचस्प हुआ मुकाबला

सीओ कार्यालय पहुंचे संत रामपाल महाराज के अनुयायी, पुलिस ने दर्ज किए बयान

मुरादाबाद । मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र और मझोला क्षेत्र में बीते दिनों धार्मिक पुस्तकें बांटने वालों के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 

उत्तर प्रदेश