नोएडा में सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

On

नोएडा। नोएडा शहर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों एक अस्पताल में काम करते थे। वहीं विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।


 थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि मंगलवार की रात को रोहन उम्र 22 वर्ष तथा बसंत उम्र 23 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर 12.30 बजे के करीब सेक्टर- 37 के पास से गुजर रहे थे, तभी शहीद स्मारक के पास अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों एक निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। सेक्टर-37 में रहने वाले उनके दोस्त के यहां देर रात को एक जन्मदिन की पार्टी थी। वहां से पार्टी करके दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे की सहायता से हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

और पढ़ें नोएडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत


उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना क्षेत्र के जीआईपी मॉल के पास हुए एक सड़क हादसे में हाकिम सिंह उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-19 चौराहे के पास हर्ष और अखिल नामक दो युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में रामदिन उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पत्नी और साले ने उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस सभी मामलों की जांच-पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में प्रोजेक्ट मैनेजर से कार लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 4 बदमाश गिरफ्तार

 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी पुलिस भर्ती 2025-26: 32,679 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान

लखनऊ। साल का आखिरी दिन 31 दिसम्बर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस भर्ती 2025-26: 32,679 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान

नोएडा में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के विकास कार्यों और विद्युत योजनाओं की समीक्षा की

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग एवं जनपद गौतमबुद्व नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के विकास कार्यों और विद्युत योजनाओं की समीक्षा की

नए साल पर सुरक्षा का 'कवच': एसीपी रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन; होटलों और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग

गाजियाबाद। नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियों के बीच गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती। घंटाघर...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
नए साल पर सुरक्षा का 'कवच': एसीपी रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में गाजियाबाद पुलिस का सर्च ऑपरेशन; होटलों और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग

गैंगस्टर फिरोज खान के वायरल वीडियो से शामली में हड़कंप; SP ने बताया 'सहानुभूति' का स्टंट

शामली। जनपद शामली के झिंझाना निवासी कुख्यात गैंगस्टर फिरोज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप...
शामली 
गैंगस्टर फिरोज खान के वायरल वीडियो से शामली में हड़कंप; SP ने बताया 'सहानुभूति' का स्टंट

वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत,सरकार ने फीस और शुल्क का 87,695 करोड़ चुकाने के लिए 2041 तक की मोहलत दी

   नयी दिल्ली । केन्द्र सरकार ने वोडाफोन आइडिया के बाजार प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए...
Breaking News  बिज़नेस 
वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत,सरकार ने फीस और शुल्क का 87,695 करोड़ चुकाने के लिए 2041 तक की मोहलत दी

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती 2025-26: 32,679 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान

लखनऊ। साल का आखिरी दिन 31 दिसम्बर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस भर्ती 2025-26: 32,679 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान

वाराणसी: संकुलधारा और डोमरी में गरजा नगर निगम का बुलडोजर; अवैध कब्जे से मुक्त कराई करोड़ों की सरकारी जमीन

—नोटिस के बाद ढहाया अवैध निर्माण, दी गई विधिक कार्रवाई की चेतावनीवाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी ​नगर निगम ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी: संकुलधारा और डोमरी में गरजा नगर निगम का बुलडोजर; अवैध कब्जे से मुक्त कराई करोड़ों की सरकारी जमीन

भ्रष्टाचार पर सीबीआई का बड़ा प्रहार: IRS अधिकारी समेत 5 गिरफ्तार, 1.60 करोड़ रुपये की नकदी बरामद

लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) झांसी कार्यालय में रिश्वतखोरी रैकेट का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भ्रष्टाचार पर सीबीआई का बड़ा प्रहार: IRS अधिकारी समेत 5 गिरफ्तार, 1.60 करोड़ रुपये की नकदी बरामद

दोस्ती बनी मौत की वजह: औरैया में 36 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

औरैया। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस को बड़ी सफलता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
दोस्ती बनी मौत की वजह: औरैया में 36 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार