यमुना अथॉरिटी के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल 1 साल बढ़ा, 2026 तक रहेंगे पद पर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा/YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्री सिंह को पुनर्नियोजित करते हुए उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
नियमानुसार, पुनर्नियोजन के बाद राकेश कुमार सिंह को उनके अंतिम आहरित वेतन में से पेंशन राशि को घटाते हुए वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि राकेश कुमार सिंह को 30 जून 2025 को यमुना अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया था। इससे पहले इस पद पर अरुणवीर सिंह कार्यरत थे, जिन्हें योगी सरकार ने सात बार सेवा विस्तार दिया था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !