नितिन नबीन ने कहा: राहुल गांधी को ‘जननायक’ कहना जननायक का अपमान है

On

पटना। कांग्रेस के नेताओं द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जननायक बताए जाने को भाजपा ने 'जननायक' का अपमान बताया है। बिहार के मंत्री और भाजपा के नेता नितिन नबीन ने कहा कि राहुल गांधी को जननायक कहना कहीं से उचित नहीं है। ‎बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को जननायक कहा जाता है। ‎ ‎बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि ये लोग कहते रहे हैं कि जननायक का अपमान नहीं करना चाहिए। जनता से जुड़कर कभी काम किया हो, उनको जननायक कहा जाता है।


और पढ़ें एशिया कप गोल्ड मेडलिस्ट समेत नौसेना के दो जवानों की मौत, ट्रक ने मोटरसाइकिल को 20 मीटर तक घसीटा

और पढ़ें जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी सफलता: जैश-ए-मोहम्मद और एजीयूएच मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आतंकी गिरफ्तार

हर व्यक्ति को जननायक की उपाधि नहीं दी जाती है। ‎ ‎उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसका जनता से जुड़ाव ही नहीं है, उसे जननायक कहना जननायक का अपमान है। ‎ ‎बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयानों के जरिए कटाक्ष किए जाने पर मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि राजनीतिक मर्यादा और हदें इतनी पार नहीं करनी चाहिए कि राजनीति की सब बातें खत्म हो जाएं। तेजस्वी यादव किस प्रकार के संस्कार में रहे हैं और उनके कई तरह के कार्यों की चर्चा है, उस पर हम लोग टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। ‎ ‎उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की छवि ही है, जिससे उन्होंने 20 वर्षों तक बिहार की सेवा की है।

और पढ़ें खेल, शिक्षा से सड़क और सुरक्षा तक, उत्तराखंड को 8 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली


उनकी क्या छवि है, यह बिहार की जनता जानती है। पटना मेट्रो की शुरुआत पर मंत्री ने कहा कि बिहार की प्रगति का यह नया अध्याय है। पटना मेट्रो का शुभारंभ केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि बिहार की बदलती तस्वीर और उभरती संभावनाओं का प्रतीक है। यह परियोजना राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त करेगी। तेज, सुलभ और हरित परिवहन से जहां आम नागरिकों के जीवन में सुविधा और समय की बचत होगी, वहीं व्यापार, रोजगार और निवेश के नए द्वार भी खुलेंगे। ‎ ‎उन्होंने कहा, "यह मेट्रो लाइन केवल पटना की सीमाओं तक सीमित नहीं है, यह बिहार की प्रगति, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की नई पहचान बनने जा रही है।" ‎ 






लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली: गठवाला खाप ने आतंकवाद का पुतला दहन किया, दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों को सार्वजनिक सजा देने की मांग

शामली। देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट में करीब एक दर्जन लोगों की मौत से जहा पूरा देश गुस्से...
Breaking News  शामली 
शामली: गठवाला खाप ने आतंकवाद का पुतला दहन किया, दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों को सार्वजनिक सजा देने की मांग

Yamaha EC-06 Electric Scooter का धमाकेदार अनवील, 4kWh बैटरी और 160km रेंज के साथ करेगी मार्केट में धमाल

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आ चुकी है। Yamaha ने आखिरकार भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में कदम...
ऑटोमोबाइल 
Yamaha EC-06 Electric Scooter का धमाकेदार अनवील, 4kWh बैटरी और 160km रेंज के साथ करेगी मार्केट में धमाल

जिलाधिकारी ने आईटीआई प्रिंसिपल को लगाई फटकार, स्किल्ड युवा तैयार न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी उमेश...
मुज़फ़्फ़रनगर 
जिलाधिकारी ने आईटीआई प्रिंसिपल को लगाई फटकार, स्किल्ड युवा तैयार न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर: डीएम के आदेश पर शाहपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, अवैध जांच पर प्रशासन सख्त

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: डीएम के आदेश पर शाहपुर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, अवैध जांच पर प्रशासन सख्त

मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा की दर्दनाक मौत के बाद जनपद में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छात्र उज्ज्वल राणा की मौत पर भड़का भाकियू तोमर, डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मथुरा। मथुरा की पवित्र धरती आज भक्ति और आस्था से सराबोर रही। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने दाऊजी महाराज के...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
प्रेमानंद महाराज पहुंचे दाऊजी मंदिर | मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश इस्लाम को जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गौकशी के वांछित आरोपी इस्लाम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल गिरफ्तार किया

सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2025-26 का आयोजन कम्पनी बाग, बेहट रोड, सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर खादी महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन विधायक राजीव गुम्बर ने किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा