प्रशांत किशोर का खुलासा: 2019 लोकसभा में जदयू 17 जीती थीं सीटें, तय हुआ था चुनाव बाद भाजपा को छोड़ देंगे
गोपालगंज। चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज पदयात्रा पर बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान शनिवार को प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में एक बड़ा खुलासा करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन तीन बार लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले 2015 […]
गोपालगंज। चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज पदयात्रा पर बिहार का दौरा कर रहे हैं।
इस दौरान शनिवार को प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में एक बड़ा खुलासा करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन तीन बार लोगों को ठगा है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले 2015 में वे छोड़कर भागे, फिर उसके बाद हमने 2019 में दो सांसद की पार्टी जदयू को 17 सांसद वाली पार्टी बना दिया। भाजपा से बिना लड़े हुए 30 से घटाकर 17 सांसद कर दिया।
प्रशांत किशोर ने कहा उस समय जदयू में मेरा स्थान दूसरे नंबर का था। पार्टी में ये तय हुआ था कि लोकसभा के बाद हम भाजपा का साथ छोड़ देंगे, लेकिन जब नरेंद्र मोदी जीत कर आ गए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी लग रहा है, मोदी की हवा है, अभी रुकिए थोड़े दिन और रुका जाए भाजपा में, ये दूसरा धोखा था।
किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने तीसरा धोखा सीएए, एनआरसी को लेकर किए। पार्टी में तय हुआ था कि हम लोग इसके विरोध में हैं, और संसद में जाकर नरेंद्र मोदी के पक्ष में यानी सीएए, एनआरसी के पक्ष में जाकर वोट कर दिए।
उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा कि अब आप ही लोग बताएं अब नीतीश कुमार पर कितना भरोसा करें?
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां