बिहार में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपत्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या, घर से शव बरामद
आरा। बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड प्रोफेसर दंपत्ति का शव उनके ही घर से बरामद किया गया है। प्रोफेसर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी जुड़े रहे है। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से वार कर इनकी हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार […]
आरा। बिहार के भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड प्रोफेसर दंपत्ति का शव उनके ही घर से बरामद किया गया है। प्रोफेसर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी जुड़े रहे है। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से वार कर इनकी हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सेवानिवृत प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद सिंह (67) अपनी पत्नी पुष्पा सिंह (65) के साथ कतीरा मुहल्ले में अपने मकान में रहते थे।
सोमवार की रात दोनों के शवों को बरामद किया गया है। शव देखने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी धारदार हथियार से वारकर दोनों की हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें बिहार : 'मुख्यमंत्री रोजगार योजना' में सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार रुपयेहालांकि पुलिस के अधिकारी हत्या के कारणों को लेकर अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि प्रोफेसर का शव डायनिंग रूम से, जबकि उनकी पत्नी का शव बेड रूम से बरामद किया गया।
मृतक महेंद्र प्रसाद सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष थे, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा सिंह मनोविज्ञान को प्रोफेसर थी। महेंद्र भाजपा से जुड़े रहे हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
प्रोफेसर दंपति अपने घर में अकेले रहते थे। इनकी तीन बेटियां हैं और सभी अपने ससुराल में रहती हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है और एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से छानबीन कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां