जिला कोर्ट में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को वकीलों ने पीटा, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, वीडियाे सामने आया
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिला कोर्ट परिसर में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को पेशी के लिए लाए जाने पर वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी। माैके पर मौजूद वकीलों की भीड़ ने आरोपी को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियाे मंगलवार काे सामने आया है, जाे अब साेशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेशी के दौरान आरोपी के कोर्ट परिसर में पहुंचते ही वकीलों का गुस्सा भड़क उठा। वकीलों ने आरोपी को घेरकर हमला कर दिया, जिसके कारण पुलिस को उसे बचाने और स्थिति नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। कुछ वकीलों ने आरोपी को पुलिस की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। हंगामे के चलते कुछ देर के लिए कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला। कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच बहस भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया।
सहेली के जरिए पहचान, फिर बनाया शिकार
दरअसल पूरा मामला साेमवार काे तब सामने आया जब शाहपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा ने अपने परिजनों के साथ कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अली खान अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी दौरान उसकी पहचान पीड़िता से हुई। पुलिस के मुताबिक, जुलाई 2024 में आरोपी छात्रा को भोपाल घुमाने के बहाने खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख की मांग
आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे एक लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने 40 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपी को दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उसकी प्रताड़ना जारी रही। जब छात्रा ने आरोपी को सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक किया, तो उसने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। छात्रा के मना करने पर आरोपी ने निजी वीडियो उसके दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने मौसेरे भाई और कुछ सामाजिक संगठनों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
धर्म परिवर्तन और धार्मिक दबाव के आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था और जबरन धार्मिक दुआएं पढ़ने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया ताकि मामले की गहन जांच की जा सके और सभी साक्ष्य सुरक्षित किए जा सकें। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां