मुंबई नांदेड़ वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू! अब आसान होगा 610 किमी का सफर, जानें रूट और टाइमटेबल

On

Mumbai News: बहुप्रतीक्षित नांदेड़-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा आखिरकार शुरू होने जा रही है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। यह ट्रेन हर रोज सुबह 5 बजे हुजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 2:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई पहुंचेगी। कितने घंटे […]

Mumbai News: बहुप्रतीक्षित नांदेड़-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा आखिरकार शुरू होने जा रही है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। यह ट्रेन हर रोज सुबह 5 बजे हुजूर साहिब नांदेड़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 2:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई पहुंचेगी।

कितने घंटे में पूरा होगा सफर?

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह नांदेड़ से मुंबई तक की 610 किलोमीटर दूरी सिर्फ 9 घंटे 25 मिनट में तय करेगी। पहले यह ट्रेन मुंबई से जालना तक चलती थी, लेकिन अब यात्रियों की मांग पर इसे नांदेड़ तक बढ़ा दिया गया है। इससे नांदेड़ के यात्रियों को सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

और पढ़ें राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई बांध ओवरफ्लो, रेड अलर्ट जारी

कोच और बैठने की क्षमता

इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें से 2 एग्जीक्यूटिव क्लास और 18 चेयर कार होंगे। इसकी कुल 1440 सीटिंग कैपेसिटी है। यानी बड़ी संख्या में यात्री एक साथ सफर का आनंद ले सकेंगे।

और पढ़ें बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना! महिलाओं को मिलेगा 2 लाख तक अनुदान, पहली किस्त सीधे बैंक में ₹10,000

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इनमें ऑन-बोर्ड वाई-फाई इंफोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, शानदार इंटीरियर, टच-फ्री बायो वैक्यूम शौचालय, एलईडी लाइटिंग, प्रत्येक सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट, व्यक्तिगत रीडिंग लैंप और आधुनिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम शामिल हैं।

और पढ़ें आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए - सीएम धामी

सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। बुधवार को नांदेड़ से ट्रेन नहीं चलेगी और गुरुवार को मुंबई से नहीं। उद्घाटन के दिन यानी मंगलवार को यह ट्रेन नांदेड़ से सुबह 11:20 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की कार्रवाई, मुंबई से अमित थेपड़े गिरफ्तार

पर्यटन और तीर्थयात्रा को मिलेगा बढ़ावा

वंदे भारत एक्सप्रेस से सिर्फ यात्रियों की सुविधा ही नहीं बढ़ेगी बल्कि पर्यटन और तीर्थयात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा। नांदेड़ का सचखंड साहिब गुरुद्वारा, जालना का राजूर गणपति मंदिर, छत्रपति संभाजी नगर के पास घृणेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, अजंता-वेरुल गुफाएं और मनमाड के पास शिरडी जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक अब यात्रियों को तेज और आरामदायक कनेक्टिविटी मिलेगी।

पूरा टाइमटेबल इस प्रकार

यह ट्रेन नांदेड़ से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। इसके बाद 5:40 बजे परभणी, 7:20 बजे जालना, 8:13 बजे छत्रपति संभाजी नगर, 9:58 बजे मनमाड जंक्शन, 11:00 बजे नासिक रोड, 1:20 बजे कल्याण, 1:40 बजे ठाणे, 2:08 बजे दादर और अंत में 2:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

जीवन में जब हम अपने परिवार, मान-प्रतिष्ठा, धन, कारोबार, पद, अधिकार, अपनी पत्नी, पुत्र — सभी पर ‘मैं’, ‘मेरा’, ‘मेरी’...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

   मेष - मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

  काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ 'जेन जी' की ओर से शुरू हुआ आंदोलन अब बड़े जनविरोध जानकारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के...
शामली 
शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

शामली। जनपद शामली में 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित वादों...
Breaking News  शामली 
शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने अंबेडकर नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत युवक की हत्या के मामले में 4 हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 06 सितंबर की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार किया है। एसएसपी मेरठ द्वारा जनपद में वाँछित अभियुक्तों की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई

झांसी। जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उनाव वालाजी मार्ग पर ग्राम भोजला में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई