आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए - सीएम धामी

On

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

और पढ़ें झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढ़ेर

और पढ़ें आधुनिक असम की सांस्कृतिक पहचान गढ़ने में भूपेन हजारिका का बड़ा हाथ- पीएम मोदी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों हेतु प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत रहे। वर्षा काल तक राहत सामग्री एवं ड्राई राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपदा प्रभावितों के ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। फसलों, पेयजल लाइन एवं सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।

और पढ़ें ट्रंप के रुख में आया बड़ा परिवर्तन, बोले- भारत-अमेरिका संबंध अहम, मोदी हैं अच्छे दोस्त

नदी-नालों के पास निर्माण की अनुमति पर प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जाए। प्रतिबंधों का अनुपालन न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को मानकानुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करें और विभिन्न व्यवस्थाओं का आकलन करें। डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित रोगों से बचाव के लिए अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में स्वास्थ्य विभाग की शीघ्र बैठक करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अनधिकृत आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन जारी करने वालों पर नियमित कार्रवाई की जाए। बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग और सख्ती बढ़ाई जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।

गौवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के बाद पुनर्निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में तेजी लाई जाए। सरकारी निर्माण कार्यों में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए। गांवों और शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून के बाद चारधाम यात्रा सतर्कता के साथ सुचारू रूप से संचालित हो।

श्रद्धालुओं को खराब मौसम की जानकारी समय पर मिल जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद की मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं चालू कार्यों की रिपोर्ट 15 दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए। ग्राम स्तर पर चौपाल कार्यक्रम, जिलास्तरीय जनसुनवाई, तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों एवं बहुद्देशीय शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की विस्तृत तैयारी की जाए। सेवा, स्वच्छता और जनसुविधा की थीम पर कार्य किए जाएं। जनपदों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के साथ प्रत्येक सप्ताह एक दिन स्वच्छता कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वयं प्रतिभाग करें। क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द सुचारू करने के साथ ही अभियान के तहत सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ ज़िला कोर्ट ने मशहूर टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप के ख़िलाफ़ एक बड़ा कदम उठाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने किया पति का कत्ल, 10 महीने बाद हुआ खुलासा

कानपुर । सचेण्डी थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भांजे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने किया पति का कत्ल, 10 महीने बाद हुआ खुलासा

हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर पहाड़ के भारी टुकड़े व पेड़ गिरने से मुरादाबाद रेल मंडल की 17 रेलगाड़ियां प्रभावित

मुरादाबाद । मुरादाबाद रेल मंडल के हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर सोमवार सुबह पहाड़ के भारी टुकड़े, पेड़ इत्यादि रेल मार्ग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  मुरादाबाद  उत्तराखंड 
हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर पहाड़ के भारी टुकड़े व पेड़ गिरने से मुरादाबाद रेल मंडल की 17 रेलगाड़ियां प्रभावित

आगरा में यमुना खतरे के निशान से पांच फीट ऊपर, यमुना का पानी शहर में घुसा

आगरा । पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों, दिल्ली आदि क्षेत्रों में भारी वर्षा और हथिनी कुंड, ओखला और गोकुल बैराज से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना खतरे के निशान से पांच फीट ऊपर, यमुना का पानी शहर में घुसा

पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले की विसरख थाना पुलिस ने सोमवार को पत्नी से...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ ज़िला कोर्ट ने मशहूर टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप के ख़िलाफ़ एक बड़ा कदम उठाया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अंजना ओम कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, लखनऊ कोर्ट ने दिया अमिताभ की याचिका पर निर्णय

भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने किया पति का कत्ल, 10 महीने बाद हुआ खुलासा

कानपुर । सचेण्डी थाना क्षेत्र के लालूपुर गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भांजे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने किया पति का कत्ल, 10 महीने बाद हुआ खुलासा

हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर पहाड़ के भारी टुकड़े व पेड़ गिरने से मुरादाबाद रेल मंडल की 17 रेलगाड़ियां प्रभावित

मुरादाबाद । मुरादाबाद रेल मंडल के हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर सोमवार सुबह पहाड़ के भारी टुकड़े, पेड़ इत्यादि रेल मार्ग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  उत्तराखंड  मुरादाबाद 