शामली में मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर चेहरे खिले, योगी सरकार को दिया धन्यवाद

शामली। बुधवार को शामली जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, सदर विधायक प्रशांत चौधरी, थाना भवन विधायक अशरफ अली, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाधिकारी अरविंद कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक युवतियों और महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं और युवतियों ने योगी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सबसे पहले लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद, जिलाधिकारी अरविंद कुमार, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सदर विधायक प्रशांत चौधरी और थाना भवन विधायक अशरफ अली ने चयनित युवतियों और महिलाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती मासूम बच्चों तक पौष्टिक आहार और खाद्य सामग्री पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: 27 अप्रैल 2026 से बर्थ सर्टिफिकेट हर सरकारी काम के लिए अनिवार्य
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली एक महिला ने कहा, "हमने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। सरकार ने पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन किया है, जिसके लिए हम योगी सरकार को धन्यवाद देते हैं और सरकार बधाई की पात्र है।"