शामली। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गुरूवार को गरीब का अशियाना गिर गया। कच्चे मकान की छत गिरने से उसने नीचे दबकर खाने पीने का सामान, बर्तन, फ्रिज व अन्य सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीडित ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान कराने की मांग की है।
शहर के मौहल्ला सरवरपीर कालोनी निवासी सादिक पुत्र इददू का कच्चा मकान है। जो अपने सात बच्चों व पत्नी अंजुम के साथ मकान में रहता है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गुरूवार सवेरे करीब 6 बजे अचानक मकान की छत धडाम हो गई। गनीमत रही कि मकान की छत गिरते समय पीडित परिवार बाहर बैठा था। मलबे की चपेट में आने से पत्नी अंजुम चोटिल हुई है।
वही छत गिरने से बर्तन, खाने पीने का सामान, फ्रिज, पंखा व अन्य सामान दकबर क्षतिग्रस्त हो गया है। सादिक ने बताया कि उसके दूसरे कमरे की छत भी गिरने की कगार पर है। उसका यह मकान दादलाही मिला था, जिस कारण उसका प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अन्तर्गत आवेदन नही हो पा रहा है। पीडित ने जिला प्रशासन से पक्का मकान बनवाये जाने की मांग की।