मध्य प्रदेश में 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला, इंदौर, जबलपुर समेत पांच जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल | मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना की घोषणा की। इसमें पांच जिलों — इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक तंत्र में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है।
-
इंदौर संभाग:
-
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमिश्नर बनाया गया। उन्हें पहले ही 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले का प्रभार दिया जा चुका है।
-
इंदौर नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा को इंदौर कलेक्टर नियुक्त किया गया।
-
इंदौर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बने परीक्षित संजय राव झाड़े, जो पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास में अपर आयुक्त थे।
-
इंदौर विकास प्राधिकरण में सीईओ रहे रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया।
-
-
जबलपुर संभाग:
-
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को भोपाल जनसंपर्क विभाग में आयुक्त बनाया गया।
-
जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को हटाकर उन्हें इंदौर संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया।
-
जबलपुर जिले के नए कलेक्टर बने राघवेंद्र सिंह, जो पहले आगर-मालवा के कलेक्टर थे।
-
-
अन्य जिलों में कलेक्टर नियुक्तियां:
-
कटनी: आशीष तिवारी (पूर्व मुख्य सचिव कार्यालय उपसचिव)
-
बड़वानी: जयति सिंह (पूर्व उज्जैन जिला पंचायत सीईओ)
-
आगर-मालवा: प्रीति यादव (पूर्व जबलपुर नगर निगम कमिश्नर)
-
-
अन्य प्रमुख पदस्थापना:
-
इंदौर संभाग कमिश्नर दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव बनाया गया।
-
आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया।
-
वर्तमान गृह सचिव आशीष भार्गव की नई पदस्थापना फिलहाल नहीं की गई है।
-
इस बड़े फेरबदल से राज्य प्रशासनिक तंत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा और पांच जिलों में नई नेतृत्व व्यवस्था लागू हो गई है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !