झारखंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में नेक्सजेन शोरूम के मालिक विनय सिंह को एसीबी ने रिमांड पर लिया

On
अर्चना सिंह Picture



रांची। झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेक्सजेन शोरूम के मालिक एवं ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। एसीबी ने कांड संख्या 20/2025 के तहत यह कार्रवाई की है, जिससे विनय सिंह की कानूनी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विनय चौबे के हजारीबाग में उपायुक्त पद पर रहने के दौरान हुए कथित वन भूमि घोटाले से जुड़े आरोपों में विनय सिंह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिलहाल विनय सिंह कुल चार मामलों में आरोपित हैं। इनमें से केवल शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में उन्हें राहत मिली है, जबकि अन्य मामलों में अभी उन्हें जमानत नहीं मिली है। सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद ही उनकी रिहाई संभव हो सकेगी।

विनय सिंह के विरुद्ध एसीबी में कुल तीन मामले दर्ज हैं, जबकि एक मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना में दर्ज है। आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा यह मामला एसीबी द्वारा पिछले महीने दर्ज किया गया था।

इस मामले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, कारोबारी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी तथा विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसीबी पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि जमीन और शराब घोटाले के अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपित विनय सिंह से एसीबी अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को भी हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में पूछताछ की थी। न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद की गई इस पूछताछ में अधिकारियों ने मुख्य रूप से हजारीबाग वन भूमि घोटाले से जुड़े बिंदुओं पर सवाल किए थे।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली: समाजवादी पार्टी ने बीएलओ लिस्ट के सत्यापन के लिए बीएलए बैठक की

शामली। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ द्वारा तैयार की गई एएमडी लिस्ट के सत्यापन को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा...
शामली 
शामली: समाजवादी पार्टी ने बीएलओ लिस्ट के सत्यापन के लिए बीएलए बैठक की

सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

दहेज उत्पीड़न मामले में वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत’..पत्नी से क्रूरता करने का था आरोप

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सेवारत स्क्वाड्रन लीडर को दहेज उत्पीड़न के मामले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
दहेज उत्पीड़न मामले में वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत’..पत्नी से क्रूरता करने का था आरोप

सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश एडीजे/एफटीसी-02 द्वारा हत्या के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के  अर्थदण्ड की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से की चौधरी सचिन सरोहा ने शिष्टाचार भेंट, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एम्स की मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने आज भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से की चौधरी सचिन सरोहा ने शिष्टाचार भेंट, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एम्स की मांग

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश एडीजे/एफटीसी-02 द्वारा हत्या के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के  अर्थदण्ड की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर में रेन बसेरे बंद, बेसहारा लोग भीषण ठंड में रात बिताने को मजबूर

सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में लगातार बढ़ रही सर्दी व ठिठुरन के चलते शासन के निर्देश पर गरीब व बेसहारा लोगो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेन बसेरे बंद, बेसहारा लोग भीषण ठंड में रात बिताने को मजबूर

सहारनपुर में बीकेयू पथिक ने प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगी दवाइयों और किसानों के बकाया भुगतान पर जताया आक्रोश

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन पथिक की मासिक बैठक में प्राइवेट हॉस्पीटलों में चिकित्सकों द्वारा मंहगाई दवाई लिखने पर आक्रोश व्यक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बीकेयू पथिक ने प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगी दवाइयों और किसानों के बकाया भुगतान पर जताया आक्रोश