पंजाब: कबड्डी खिलाड़ी बलाचौरिया का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर..पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दबोचा

On
अर्चना सिंह Picture



चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मोहाली के कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के आरोपित शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ बुधवार को चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालडू के क्षेत्र में हुई।

मुठभेड़ में ढेर हुए शूटर की शिनाख्त हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। पंजाब के तरनतारन जिला निवासी मिड्डू ने शूटरों को ग्राउंड सपोर्ट दिया था।

इस मामले में कत्ल के मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पूछताछ पर अमृतसर से जुगराज सिंह को पकड़ा। जिसकी सूचना पर पुलिस ने हरपिंदर का एनकांउटर किया है।

मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के अनुसार एशदीप मुख्य रूप से डोनी बल का हैंडलर और कोऑर्डिनेटर है। उसी ने मर्डर की योजना बनाई थी। कत्ल के बाद विदेश भागने के लिए वह टिकट भी बुक करवा चुका था।

पुलिस ने दो शूटरों आदित्य कपूर और करण पाठक की फोटो भी जारी की है, जिन्होंने योजना के तहत बलाचौरिया का कत्ल किया था।

हंस ने बताया कि एशदीप को पकड़ा गया तो पता चला कि वह 25 नवंबर को रूस से भारत आया था। यह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है और बाहर जा चुका था। इसका डोनी बल के साथ सीधा संपर्क है।

आरोपी ने 14 दिसंबर को विदेश जाने के लिए टिकट बुक करवा ली थी और 15 को प्लान पूरा होने के बाद यह दिल्ली के लिए निकला। 16 तारीख को सूचना मिलने पर इसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

जब एशदीप को पकड़ा गया तो कत्लकांड से जुड़े और लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद अमृतसर से जुगराज सिंह नाम के एक और आरोपी को अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस केस में दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

जिस आरोपी का एनकाउंटर हुआ है वह भी एशदीप सिंह के साथ विदेश भागने की फिराक में था। उसने उसे लालड़ू के लहली एरिया से उठाना था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के कारण उनकी बातचीत नहीं हो पाई। आज पुलिस टीमों ने आरोपी को जब घेर लिया तो उसने फायरिंग कर दी। जिसमें दो मुलाजिम घायल हुए हैं। जवाब कार्रवाई के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और एससीबीए से पूछा- जूते फेंकने की घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है..!

नई दिल्ली। कोर्ट रूम में पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर जूता उछालने के मामले पर सुनवाई करते हुए...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और एससीबीए से पूछा- जूते फेंकने की घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है..!

लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं, साथ रहना कोई अपराध नहीं..राज्य सरकार जोड़ों की रक्षा को बाध्य : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि हालांकि लिव-इन रिलेशनशिप का कॉन्सेप्ट सभी को स्वीकार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं, साथ रहना कोई अपराध नहीं..राज्य सरकार जोड़ों की रक्षा को बाध्य : हाईकोर्ट

जाति-धर्म से ऊपर मानवता ही सच्चा धर्म

जब हमारा स्वार्थ सिद्ध होता है, तब हम न जाति देखते हैं और न धर्म। संकट की घड़ी में—जैसे इलाज...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
जाति-धर्म से ऊपर मानवता ही सच्चा धर्म

दैनिक राशिफल- 18 दिसंबर 2025, गुरुवार

मेष- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 18 दिसंबर 2025, गुरुवार

शामली में आर्य जाट महासभा शामली की आपात बैठक, आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त

शामली। आर्य जाट महासभा शामली की एक आपात बैठक भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूराम पंवार...
शामली 
शामली में आर्य जाट महासभा शामली की आपात बैठक, आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त

उत्तर प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं, साथ रहना कोई अपराध नहीं..राज्य सरकार जोड़ों की रक्षा को बाध्य : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि हालांकि लिव-इन रिलेशनशिप का कॉन्सेप्ट सभी को स्वीकार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं, साथ रहना कोई अपराध नहीं..राज्य सरकार जोड़ों की रक्षा को बाध्य : हाईकोर्ट

सहारनपुर में पुलिस की कार्रवाई, 115 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस की कार्रवाई, 115 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित तिथियां जारी, 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित तिथियां जारी, 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची

सहारनपुर की बड़गांव पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, एक फरार

सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25,000 रूपये के ईनामी एक शातिर गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर की बड़गांव पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, एक फरार