इंडिगो संकट के बीच रेलवे बना यात्रियों का ‘मसीहा’ पंजाब और चंडीगढ़ रूट पर शताब्दी व राजधानी में बढ़ाई सीटें
Punjab News: अमृतसर–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12029/30) में रेलवे ने दो अतिरिक्त चेयर कार कोच जोड़ने का फैसला लिया है। यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उठाया गया है, जिनकी अमृतसर हवाई अड्डे से दिल्ली और अन्य महानगरों की उड़ानें रद्द हुईं।
चंडीगढ़ शताब्दी में भी बढ़ाई गई क्षमता
चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी (12045/46) में एक अतिरिक्त चेयर कार कोच लगाया गया है। इससे चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों के उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो हवाई यात्रा बाधित होने के कारण ट्रेन पर निर्भर होने लगे हैं।
जम्मू राजधानी व डिब्रूगढ़ राजधानी में थर्ड एसी कोच की वृद्धि
जम्मू तवी- नई दिल्ली राजधानी (12425/26) में एक नया थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है। इसी लिंक रेक वाली डिब्रूगढ़ राजधानी (12424/23) में भी एक 3A कोच बढ़ाया गया है, जिससे पंजाब और जम्मू के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा अधिक सहज होगी।
IRCTC ऐप पर सीट उपलब्धता देखने की अपील
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे IRCTC ऐप या स्टेशन पूछताछ केंद्र पर सीट उपलब्धता जांचें। अतिरिक्त कोच जोड़ने से पंजाब और चंडीगढ़ के हजारों प्रभावित यात्रियों को तुरंत राहत मिल रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां