शिवरात्रि की सुबह सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। शिवरात्रि पर्व की सुबह हुए इस हादसे में 19 वर्षीय ऋतिक ठाकुर, 17 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय ईशान की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय कुशाल गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब चार बजे लम्बाथाच-कलहनी सड़क पर लम्बाथाच से लगभग छह किलोमीटर आगे हुआ। जीप (HP 65 5148) में चार युवक सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी युवक सराज के केलोधार और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां