हिमाचल में बारिश का कहर, अबतक 360 मौतें, चार हाईवे और 1087 सड़कें बंद, फिर भारी बारिश का अलर्ट

On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार का मॉनसून भारी तबाही लेकर आया है। अब तक बारिश जनित हादसों में 360 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोग लापता और 426 घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 58 लोगों की जान मंडी जिले में गई है। कांगड़ा में 50, चंबा में 43, शिमला में 39, कुल्लू में 33, किन्नौर में 28, सोलन में 26, उना में 22, बिलासपुर और सिरमौर में 18-18, हमीरपुर में 16 और लाहौल-स्पीति में 9 लोगों की मौत हुई है।

बरसात से सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 4 नेशनल हाइवे और 1087 सड़कें बंद पड़ी रहीं। सबसे गंभीर स्थिति मंडी जिले की है, जहां चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 31 अगस्त से लगातार बंद है। इसके अलावा किन्नौर का एनएच-05, कुल्लू का एनएच-3 और एनएच-305, लाहौल-स्पीति का एनएच-505 और मंडी का एनएच-03 भी ठप हैं। अकेले मंडी जिले में 275 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 225, शिमला में 201, चंबा में 166 और कांगड़ा में 41 सड़कें आवाजाही के लिए ठप हैं। सड़कों के बंद रहने से ट्रकों में लदा माल, सब्जियां और फल खराब होने लगे हैं। सेब सीजन पर इसका सीधा असर पड़ा है।

भारी बारिश से बिजली और पानी की आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ा है। प्रदेश में अब तक 2838 ट्रांसफार्मर ठप हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1923 कुल्लू, 463 शिमला, 221 मंडी और 160 चंबा में खराब पड़े हैं। इसी तरह 509 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। शिमला की 226, मंडी की 78, कुल्लू की 63 और चंबा की 60 पेयजल योजनाएं बंद हैं।

मकानों और संपत्तियों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। अब तक 5662 कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 1078 पूरी तरह गिर गए। 452 दुकानें और 4816 पशुशालाएं भी ढह गई हैं। राज्य सरकार ने शुरुआती आकलन में सार्वजनिक संपत्ति को 3979 करोड़ रुपये का नुकसान बताया है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 2743 करोड़, जलशक्ति विभाग को 2425 करोड़ और ऊर्जा विभाग को 139 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

बरसात ने पशुधन को भी नुकसान पहुंचाया है। अब तक 1967 पशुओं और 26 हजार से ज्यादा पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 133 भूस्खलन, 95 फ्लैश फ्लड और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 27 भूस्खलन और 56 फ्लैश फ्लड हुए हैं। मंडी जिला बादल फटने की 19 घटनाओं के साथ सबसे आगे है।

हालांकि फिलहाल बारिश थोड़ी कमजोर हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। 8 और 9 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। 8 सितंबर को उना और सिरमौर, जबकि 9 सितंबर को बिलासपुर, सोलन और कांगड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 7, 10 और 11 सितंबर को किसी तरह का अलर्ट नहीं है। बीते 24 घंटों में मंडी के बाग्गी में सबसे ज्यादा 61 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लेखक के बारे में

नवीनतम

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय सांसद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर रविवार रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर से केवल 0.01 मीटर कम होकर...
Breaking News 
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रविवार रात हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (38 वर्ष) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या