उत्तराखंड से लेकर मध्यप्रदेश तक; ये देवी मंदिर दिलाते हैं नेत्र रोग से मुक्ति, अद्भुत है मां की कृपा

On

नई दिल्ली। देशभर में श्रद्धा और भक्तिभाव से कई प्राचीन और शक्तिपीठ मंदिरों की आराधना की जाती है, लेकिन देश में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां भक्त अपने रोगों से निजात पाने के लिए मां के चरणों में पहुंचते हैं। भक्तों का मानना है कि मां की कृपा से बड़ी से बड़ी बाधा और रोग का नाश हो सकता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और नैनीताल में कुछ मंदिर ऐसे हैं, जहां भक्त अपने नेत्र रोगों से मुक्ति पाने के लिए मां के धाम आते हैं।

और पढ़ें सोनम वांगचुक को लेकर लद्दाख DGP का वायरल वीडियो फर्जी, PIB फैक्ट चेक ने बताया AI जनरेटेड

और पढ़ें Bihar: क्या झूठ बोलकर जेल जाने से बचे सम्राट चौधरी? Prashant Kishor ने डिप्टी CM पर लगाया यह आरोप

उत्तराखंड का नैना देवी मंदिर भक्तों के बीच में नेत्र रोगों के लिए प्रसिद्ध है। माना जाता है कि नेत्र विकारों से मुक्ति पाने के लिए नैना मां के द्वार जाना चाहिए। भक्तों का मानना है कि यहां आकर मां की कृपा से आंखों के रोग से मुक्ति मिलती है। नैना देवी एक शक्तिपीठ मंदिर है, जहां मां सती के दोनों नयन गिरे थे, जिसके बाद इस शक्तिपीठ की स्थापना हुई। हालांकि पुराना मंदिर भूस्खलन के समय टूट गया था, लेकिन मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़ों में माता निरार वाली विराजमान हैं। ये एक प्राचीन मंदिर है। इनका मंदिर घने जंगलों के बीचों बीच है, लेकिन फिर भी मान्यता में कोई कमी नहीं है।

और पढ़ें पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

भक्तगण दूर-दूर से अपनी आंखों के रोगों को लेकर मंदिर में आते हैं और ठीक होकर जाते हैं। मान्यता है कि यहां अर्जी लगाने से मां आंखों के रोगों को खत्म करती है। इसके अलावा संतान प्राप्ति और त्वचा संबंधी रोगों के लिए इस मंदिर में अर्जी लगती है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के मकरंद नगर क्षेत्र में बना माता फूलमती का मंदिर बेहद खास है, क्योंकि माना जाता है कि जिसको भी यहां आंखों के रोग से मुक्ति मिलती है, उसे माता रानी पर चांदी की आंख अर्पित करनी होती है। माता फूलमती की स्थापना राजा जयचंद्र ने की थी और उन्हें उन्हीं की कुलदेवी माना गया है। इस मंदिर में मां की प्रतिमा को जल से स्नान कराया जाता है और इसी जल को नेत्र रोगी भक्त अपनी आंखों पर लगाते हैं।

उत्तर प्रदेश में एक और मंदिर है, जो नेत्र रोगों को सही करने के लिए जाना जाता है। कानपुर में मां कुष्मांडा देवी स्थिति अपनी मान्यताओं की वजह से प्रसिद्ध है। यहां मां पिंडी के रूप में विराजमान है, और जल मां के होकर मंदिर के बाहर जाता है; उस जल को भक्त अपनी आंखों पर लगाते हैं। राजस्थान का सूलाबावजी मंदिर भी नेत्र रोगों की मुक्ति के लिए जाना जाता है। ये मंदिर मां भवानी का नहीं है, लेकिन इसकी प्रसिद्धि इतनी ज्यादा है कि दूर-दूर से लोग आते हैं। माना जाता है कि मंदिर का पानी पीने से या आंखों पर छिड़कने से भक्त को नेत्र रोगों में आराम मिलता है। ये मंदिर सिंगोली के पास बना है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

वित्तीय अनुशासन के बिना सैन्य शक्ति को नहीं बनाए रखा जा सकता- राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में पूरी दुनिया ने देखा कि किस तरह से हमारी सेनाओं ने एक ऐतिहासिक और निर्णायक...
राष्ट्रीय 
वित्तीय अनुशासन के बिना सैन्य शक्ति को नहीं बनाए रखा जा सकता-  राजनाथ सिंह

मेरठ में रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर 22.54 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना कंकरखेडा पुलिस ने रेलवे नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 02 ठग गिरफ्तार किए हैं।थाना कंकरखेडा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर 22.54 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी दस्तावेजों से 50 लाख की ठगी करने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार

मेरठ। थाना कंकरखेडा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।अपराधियों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में फर्जी दस्तावेजों से 50 लाख की ठगी करने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार

बरेली दंगे के दो और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, सरकारी गन बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली दंगे के दो और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, सरकारी गन बरामद

मेरठ में नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश