पीएम मोदी आरएसएस के शताब्दी समारोह में हुए शामिल, बोले- संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की यज्ञ वेदी हैं

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया है। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को त्याग, निस्वार्थ सेवा, राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की अद्भुत मिसाल बताया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा बनकर अत्यंत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का विराट उद्देश्य लेकर चल रहा है।

 

और पढ़ें नौ अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ट्रेड शो आयोजित करेगी सरकार: सचान

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में बनी सलोनी वालिया बनी एसएसपी, वंशिका गुप्ता ने संभाली सीओ सिटी की कमान

संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुना। इस रास्ते पर सतत चलने के लिए नित्य और नियमित चलने वाली शाखा के रूप में कार्य पद्धति को चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार जी जानते थे कि हमारा राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हर व्यक्ति के भीतर राष्ट्र के प्रति दायित्व का बोध जागृत होगा। हमारा राष्ट्र तभी ऊंचा उठेगा, जब भारत का हर नागरिक राष्ट्र के लिए जीना सीखेगा। इसलिए वे व्यक्ति निर्माण में निरंतर जुड़े रहे। उनका तरीका अलग था। हमने बार-बार सुना है कि डॉ. हेडगेवार जी कहते थे कि जैसा है, वैसा लेना है। जैसा चाहिए, वैसा बनाना है।

और पढ़ें बिजनौर में मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

 

उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "लोग संग्रह का उनका यह तरीका अगर समझना है तो हम कुम्हार को याद करते हैं। जैसे कुम्हार ईंट पकाता है तो जमीन की सामान्य-सी मिट्टी से शुरू करता है। वह मिट्टी लाता है और उस पर मेहनत करता है। उसे आकार देकर तपाता है। खुद भी तपता है और मिट्टी को भी तपाता है। फिर उन ईंटों को इकट्ठा करके भव्य इमारत बनाता है। ऐसे ही डॉ. हेडगेवार बहुत ही सामान्य लोगों को चुनते थे। फिर उन्हें सिखाते थे, विजन देते थे और उन्हें गढ़ते थे। इस तरह वे देश को समर्पित स्वयंसेवक तैयार करते थे।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संघ के बारे में कहा जाता है कि इसमें सामान्य लोग मिलकर असामान्य अभूतपूर्व कार्य करते हैं।

 

व्यक्ति निर्माण की यह सुंदर प्रक्रिया आज भी हम संघ की शाखाओं में देखते हैं। पीएम मोदी ने कहा, "संघ शाखा का मैदान एक ऐसी प्रेरणा भूमि है, जहां से स्वयंसेवक की 'अहम् और वहम' की यात्रा शुरू होती है। संघ की शाखाएं व्यक्ति निर्माण की यज्ञ वेदी हैं। उन शाखाओं में व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। स्वयंसेवकों के मन में राष्ट्र सेवा का भाव और साहस दिन प्रतिदिन पनपता रहता है।" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वयंसेवकों के लिए त्याग और समर्पण सहज हो जाता है। श्रेय के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना समाप्त हो जाती है। उन्हें सामूहिक निर्णय और सामूहिक कार्य का संस्कार मिलता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का महान उद्देश्य, व्यक्ति निर्माण का स्पष्ट पथ और शाखा जैसी सरल व जीवंत कार्य पद्धति यही संघ की 100 वर्ष की यात्रा का आधार बनी हैं।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

34 महीने बाद घर लौटे इरफान सोलंकी, समर्थकों ने आतिशबाजी कर किया स्वागत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आखिरकार 34 महीने जेल में बिताने के बाद मंगलवार की आधी रात...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
34 महीने बाद घर लौटे इरफान सोलंकी, समर्थकों ने आतिशबाजी कर किया स्वागत

Lucknow Jail में हमला, पूर्व मंत्री Gayatri Prajapati के सिर पर हुआ वार!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता गायत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Lucknow Jail में हमला, पूर्व मंत्री Gayatri Prajapati के सिर पर हुआ वार!

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 की मौत,1 गंभीर घायल,सीएम योगी ने जताया दुख

   मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बघरा स्थित...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 की मौत,1 गंभीर घायल,सीएम योगी ने जताया दुख

योगेश कथूनिया ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चक्का फेंक में रजत पदक जीतकर भारत का नाम किया रौशन

Yogesh Kathuniya: हरियाणा के बहादुरगढ़ के पैरा एथलीट योगेश कथूनिया ने पुरुषों की एफ-56 चक्का फेंक स्पर्धा में रजत पदक...
खेल 
योगेश कथूनिया ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चक्का फेंक में रजत पदक जीतकर भारत का नाम किया रौशन

विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने 71.37 मीटर भाला फेंककर भारत को दिलाया स्वर्ण, भविष्य में लक्ष्य 80 मीटर तक फेंकने का

Sumit Antil: 27 वर्षीय पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में लगातार तीसरी बार...
खेल 
विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने 71.37 मीटर भाला फेंककर भारत को दिलाया स्वर्ण, भविष्य में लक्ष्य 80 मीटर तक फेंकने का

उत्तर प्रदेश

34 महीने बाद घर लौटे इरफान सोलंकी, समर्थकों ने आतिशबाजी कर किया स्वागत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आखिरकार 34 महीने जेल में बिताने के बाद मंगलवार की आधी रात...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
34 महीने बाद घर लौटे इरफान सोलंकी, समर्थकों ने आतिशबाजी कर किया स्वागत

Lucknow Jail में हमला, पूर्व मंत्री Gayatri Prajapati के सिर पर हुआ वार!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ जेल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता गायत्री...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Lucknow Jail में हमला, पूर्व मंत्री Gayatri Prajapati के सिर पर हुआ वार!

प्रयागराज से झांसी शिफ्ट हुआ अतीक का बेटा अली, सुरक्षा कारणों से जेल ट्रांसफर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय कारागार नैनी प्रयागराज में माफिया अतीक के बेटे अली को सुरक्षा के मद्देनजर शासन के...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज से झांसी शिफ्ट हुआ अतीक का बेटा अली, सुरक्षा कारणों से जेल ट्रांसफर

हमीरपुर में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में किसान कांग्रेस नेता समेत छह गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हमीरपुर में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में किसान कांग्रेस नेता समेत छह गिरफ्तार