नौ अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ट्रेड शो आयोजित करेगी सरकार: सचान

On

लखनऊ/ ग्रेटर नोएडा- उत्तरप्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में नौ से 16 अक्टूबर तक आठ दिवसीय ट्रेड शो आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में उद्यमियों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे अपने उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सकें।


नोएडा में चल रहे उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो में रविवार को चौथे दिन “खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में राकेश सचान ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर सुधार किया गया है, जिससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) क्षेत्र को नई ऊर्जा मिली है। पहले केवल मंडल स्तर पर ट्रेड शो आयोजित होते थे, लेकिन उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता को देखते हुए सरकार ने इसे अब जिला स्तर पर भी ले जाने का निर्णय लिया है। इन शो में खादी, टेक्सटाइल, ओडीओपी समेत सभी सेक्टर के उद्यमी भाग लेंगे। अधिकारियों को इसके लिए उपयुक्त स्थान तय करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

और पढ़ें दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बेकाबू रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत और 20 यात्री घायल


उन्होंने कहा कि खादी के उत्पादन और शोरूम की संख्या घटने पर सरकार गंभीर है। इस पर विशेषज्ञों और स्टेकहोल्डर्स से लगातार विमर्श हो रहा है। युवाओं को खादी से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों में खादी शोरूम खोलने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। राकेश सचान ने कहा कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश कपड़े पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हैं, जबकि खादी पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित है। उन्होंने खादी को महंगा मानने की धारणा को गलत बताते हुए कहा कि अन्य कपड़ों की तुलना में खादी सस्ती है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में रेत निकालने गया मजदूर दो सप्ताह बाद गंगा से बरामद, परिवार में कोहराम


मंत्री ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला है, तब से खादी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री लगातार खादी को डिजाइन और तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप बीते वर्षों में खादी की बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

और पढ़ें सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बीज अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसकी...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाइक से शिमला जाते समय हुई...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ साझे...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

Moradabad News: मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम व थाना कुतुबशेर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार

Moradabad Navratri News: हर साल की तरह इस वर्ष भी यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल क्लब ने नवरात्रि के पावन पर्व...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार