पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

On

मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाइक से शिमला जाते समय हुई एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल ने एक बयान जारी करके बताया कि राजवीर जवंदा को दोपहर 1:45 बजे पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में 'बेहद गंभीर' हालत में लाया गया। सड़क दुर्घटना में गायक के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं और वे फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

 

और पढ़ें 'बिग बॉस 19' में बढ़ा घमासान, बसीर और नेहल के झगड़े ने मचाया तहलका, कुनिका पर भी भड़के बसीर

और पढ़ें यूएन में एस. जयशंकर का बड़ा बयान- पाकिस्तान आतंकवाद का ग्लोबल सेंटर

बयान के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर आपातकालीन और न्यूरोसर्जरी विभागों की टीमों ने गायक की तुरंत जांच की और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग सहित कई राजनीतिक नेताओं ने सिंगर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा, "मुझे खबर मिली है कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुई एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

और पढ़ें पीएम मोदी ने आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा को बताया अद्भुत, 'राष्ट्र प्रथम' भावना को भी सराहा

 

उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने प्रशंसकों और परिवार के पास लौटें।" शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर लिखा, "अभी राजवीर जवंदा की दुर्घटना के बारे में सुना। ईश्वर से उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" कांग्रेस नेता वारिंग ने कहा कि वह दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी गायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के दुखद हादसे की खबर सुनकर बहुत चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रशंसकों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। वाहेगुरु उन्हें अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।" पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बद्दी इलाके में उस समय हुई, जब गायक ने बाइक का खो दिया। सिर और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है। 


 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बीज अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसकी...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाइक से शिमला जाते समय हुई...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ साझे...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

Moradabad News: मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम व थाना कुतुबशेर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार

Moradabad Navratri News: हर साल की तरह इस वर्ष भी यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल क्लब ने नवरात्रि के पावन पर्व...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार