'बिग बॉस 19' में बढ़ा घमासान, बसीर और नेहल के झगड़े ने मचाया तहलका, कुनिका पर भी भड़के बसीर

On

मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में जैसे-जैसे हफ्ते बीत रहे हैं, वैसे-वैसे घर के अंदर का माहौल भी गरमाता जा रहा है। जहां एक तरफ दोस्ती बढ़ती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर झगड़े और मतभेद भी अब अपने चरम पर हैं। दर्शकों को हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जियोहॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें ड्रामा दोगुना देखने को मिल रहा है।

 

और पढ़ें रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना का बोल्ड डांस, फिल्म ‘थामा’ के पहले गाने ‘तुम मेरे न हुए’ का टीजर रिलीज

और पढ़ें पवन कल्याण की 'ओजी' की दुनियाभर में गूंज, चार दिन में तोड़ा 200 करोड़ का रिकॉर्ड

इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान के तीखे सवालों और कंटेस्टेंट्स के जवाबों के बाद घर में तूफान आ गया है। प्रोमो में दिखाया गया कि बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच जोरदार बहस हो जाती है। बसीर, जो हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इस बार नेहल पर भड़कते नजर आए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नेहल ने भी बसीर को करारा जवाब दिया। बहस इतनी तेज हो गई कि घर के दूसरे सदस्य फरहाना भट्ट, जीशान कादरी और कुनिका सदानंद को बीच में आकर माहौल शांत कराना पड़ा। लेकिन, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

और पढ़ें पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

 

बहस के दौरान बसीर और दिग्गज एक्ट्रेस कुनिका के बीच भी टकराव देखने को मिला। बसीर ने कुनिका से सख्त लहजे में कहा, ''ऐसा मत करो। मुझे मत छुओ।'' उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें छूने की किसी को इजाजत नहीं है। इस पर कुनिका भी शांत नहीं रहीं। उन्होंने जवाब में कहा, ''लगाऊंगी हाथ, मेरा मन करेगा तो।'' प्रोमो के आखिर में बसीर एक बार फिर गुस्से में कुनिका से कहते हैं, ''तुम मुझ पर ऐसे चिल्ला नहीं सकती।'' इस पूरे तनाव भरे माहौल के बीच गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज की हंसी माहौल को थोड़ा हल्का जरूर करती दिखी। पिछले एपिसोड की बात करें तो उसमें एक बड़ा एलिमिनेशन देखने को मिला।

 

कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबार को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वह इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड थे, और उनके साथ गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और नीलम गिरी भी नॉमिनेटेड थे। लेकिन, दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के कारण आवेज को शो छोड़ना पड़ा। 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर इसी साल 24 अगस्त को हुआ था और तब से यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यह रोजाना रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है। वहीं, कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होता है। 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बीज अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसकी...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाइक से शिमला जाते समय हुई...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ साझे...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

Moradabad News: मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम व थाना कुतुबशेर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार

Moradabad Navratri News: हर साल की तरह इस वर्ष भी यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल क्लब ने नवरात्रि के पावन पर्व...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार