मुजफ्फरनगर में बलात्कारियों को महिला पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक,दो गिरफ्तार, हाथ जोड़कर माफी मांगी

On

 

और पढ़ें सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मिशन शक्ति 5.2 अभियान के तहत एंटी-रोमियो महिला पुलिस टीम ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वाले अपराधियों को कड़ा सबक सिखाने का काम जारी रखा है। ताजा मामला फुगाना थाना क्षेत्र का है, जहां एक दलित युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दोनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर और गिड़गिड़ाकर माफी मांगते नजर आए।

और पढ़ें गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

 

बागपत जनपद के दोघट निवासी समीर पुत्र यूसुफ रक्षाबंधन के समय फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में राखी बेचने आया था। इस दौरान वह एक दलित युवती के संपर्क में आया। 22 सितंबर 2025 को समीर ने युवती को बहला-फुसलाकर गाजियाबाद के लोनी ले गया, जहां उसने युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने युवती को दिल्ली के लिए ट्रेन में बिठा दिया। दिल्ली में एक टैक्सी ड्राइवर आलोक मिश्रा ने युवती की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया।

और पढ़ें जम्मू-कश्मीर एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

किसी तरह टैक्सी ड्राइवर के चंगुल से छूटकर युवती फुगाना थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलते ही फुगाना थाने की महिला पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों, समीर और आलोक मिश्रा, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कड़ा सबक सिखाया, जिसके बाद आरोपी लंगड़ाते हुए और हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी मांगते नजर आए।

 

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि 23 सितंबर 2025 को फुगाना थाने में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और बलात्कार के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.2 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत फुगाना थाने की पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कीं और युवती को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दोनों आरोपियों, समीर (बागपत) और आलोक मिश्रा (रोहिणी, दिल्ली), को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने आगे बताया कि युवती ने अपने बयान में दर्ज कराया कि समीर ने उसे बहला-फुसलाकर गाजियाबाद ले जाकर बलात्कार किया और फिर उसे दिल्ली के लिए ट्रेन में छोड़ दिया। दिल्ली में आलोक मिश्रा ने नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार किया। इस मामले में सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, और दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता दे रही है। इस घटना में महिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने में मदद की, बल्कि अपराधियों को यह संदेश भी दिया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बीज अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसकी...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
पंजाब में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई- भगवंत मान

PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने किया दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन, बोले- भाजपा सेवा के लिए है, सत्ता के लिए नहीं

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

मोहाली। प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाइक से शिमला जाते समय हुई...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के सिर और रीढ़ में लगीं गंभीर चोटें, हालत नाजुक

दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ साझे...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 30 सिंतबर 2025, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नगर निकाय अपनी कार्ययोजना में नवाचार को स्थान दे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में नगर निकायों की भूमिका अहम- योगी

अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

Moradabad News: मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरवादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अपना दल कमेरवादी कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, जमीनों को कब्जामुक्त कराने की मांग

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर। थाना सरसावा मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम व थाना कुतुबशेर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू घायल, अवैध असलाह बरामद

नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार

Moradabad Navratri News: हर साल की तरह इस वर्ष भी यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल क्लब ने नवरात्रि के पावन पर्व...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
नवरात्रि की रंगीन शाम: क्लब की महिला सदस्यों ने डांडिया और धुनुची नृत्य के संग उत्सव को बनाया यादगार