यात्रियों के लिए राहत! काठगोदाम से मुंबई स्पेशल ट्रेन अब जनवरी तक चलेगी, जानिए पूरी टाइमिंग और कोच जानकारी

Uttarakhand News: काठगोदाम से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब जनवरी तक कर दिया है। काठगोदाम से यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे प्रस्थान करेगी।
18 कोच और सुविधाओं की पूरी जानकारी
मुंबई से काठगोदाम की टाइमिंग
इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन सूरत से 14:38 बजे, वड़ोदरा से 16:38 बजे और रतलाम से 20:25 बजे रवाना होगी। बृहस्पतिवार सुबह 7:35 बजे यह मथुरा जंक्शन, बदायूं (9:48 बजे), बरेली (10:50 बजे) होते हुए दोपहर 14:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
काठगोदाम से मुंबई के लिए समय सारणी
वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक ट्रेन 1 जनवरी तक काठगोदाम से शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी (17:52 बजे), लालकुआं (18:33 बजे), किच्छा (19:09 बजे), बहेड़ी (19:30 बजे), इज्जतनगर (20:08 बजे), बरेली सिटी (20:23 बजे) होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 4:45 बजे गंगापुर सिटी, कोटा (6:35 बजे), रतलाम (10:40 बजे), सूरत (16:45 बजे) और शाम 20:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।