उत्तराखंड में तीन आईएएस सहित सात अधिकारियों के दायित्यों में फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट
देहरादून। उत्तराखंड शासन की ओर से सोमवार को तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएसएस) और दो-दो पीसीसीएस एवं सचिवालय सेवा सहित कुल सात अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी स्थानान्तरण आदेश में रविनाथ रमन, आईएएस सचिव, विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) तथा तकनीकी शिक्षा के साथ सचिव […]
देहरादून। उत्तराखंड शासन की ओर से सोमवार को तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएसएस) और दो-दो पीसीसीएस एवं सचिवालय सेवा सहित कुल सात अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है।
संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी स्थानान्तरण आदेश में रविनाथ रमन, आईएएस सचिव, विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) तथा तकनीकी शिक्षा के साथ सचिव राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है और डॉ रंजीत कुमार सिन्हा से राज्यपाल सचिव को हटा लिया गया है।
आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, परियोजना निदेशक. बाहय सहायतित परियोजनायें (यूईएपीयूडीआरपी) और परियोजना निदेशक, बाह्य सहायतित परियोजनायें-2 (यूईएपीयूडीआरपी- 11) को यथावत रखा गया है।
कर्मेन्द्र सिंह के पास अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता समाज कल्याण तथा आयुक्त, निःशक्तजन के दायित्व से अपर सचिव, समाज कल्याण तथा आयुक्त. निःशक्तजन को हटाकर अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है।
सचिवालय सेवा के सुरेश चन्द्र जोशी अपर सचिव, सामान्य प्रशासन को बदल कर अपर सचिव, सामान्य अपर सचिव, समाज कल्याण तथा आयुक्त, निःशक्तजन मिला है। विरेन्द्र पाल सचिवालय सेवा से अपर सचिव प्रोटोकॉल को बदल कर अपर सचिव कार्यक्रम किर्यान्यन की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस अवधेश कुमार सिंह से नगर मजिस्ट्रेट से हटाकर नियंत्रक, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस नूपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के साथ नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार का अतरिक्त प्रभार दिया गया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां