हरिद्वार: अवैध प्रेम प्रसंग में महिला ने पति पर करवाया जानलेवा हमला, मुकदमा

On
अर्चना सिंह Picture



हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर पति व बहनोई पर जानलेवा हमला करा दिया। हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर पत्नी समेत पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में अकोढ़ा कला, लक्सर निवासी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि उसका सगा साला अरविंद कुमार मजदूरी के सिलसिले में लंबे समय से घर से बाहर रह रहा था। हाल ही में जब वह घर लौटा तो उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले किरायेदार रोहन से चल रहा है। इस बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।

इसी विवाद पर बातचीत करने के लिए अरविंद ने 22 दिसंबर को अपने बहनोई ब्रजेश कुमार और बहन को कनखल स्थित अपने आवास पर बुलाया। शाम करीब 5.45 बजे जब अरविंद ने पत्नी से उसके कथित संबंधों को लेकर सवाल किया, तो उसकी पत्नी उसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से बाहर ले गई। आरोप है कि इसी दौरान पहले से वहां मौजूद किरायेदार रोहन, उसकी पत्नी समेत कुछ लोगों ने मिलकर अरविंद और ब्रजेश पर हमला कर दिया।

रोहन ने सरिए से अरविंद के सिर पर कई वार किए, जबकि अन्य आरोपितों ने डंडों, ईंट-पत्थरों और लात-घूसों से दोनों को बेरहमी से पीटा।

इस हमले में दोनों गंभीर घायल होकर लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां अरविंद के सिर में करीब 30 टांके और ब्रजेश के माथे पर लगभग 12 टांके लगाए गए।

अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के जानसठ में गरजे शिवसैनिक: बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका; 'शांति का नोबेल' वापस लेने की उठाई मांग

   मुज़फ्फरनगर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जानसठ तहसील परिसर के बाहर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जानसठ में गरजे शिवसैनिक: बांग्लादेशी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका; 'शांति का नोबेल' वापस लेने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगरः चरथावल बिजलीघर पर भाकियू का हल्ला बोल: बिना सूचना 'लोड' बढ़ाने और जर्जर तारों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल बिजलीघर पर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। यह धरना किसानों की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः चरथावल बिजलीघर पर भाकियू का हल्ला बोल: बिना सूचना 'लोड' बढ़ाने और जर्जर तारों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Mahindra की ये तीन SUVs बनीं 2025 की सबसे बड़ी हिट जानिए क्यों हर ग्राहक कर रहा है पसंद

आज हम बात करने वाले हैं Mahindra के उस शानदार सफर की जिसने साल 2025 को कंपनी के लिए यादगार...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra की ये तीन SUVs बनीं 2025 की सबसे बड़ी हिट जानिए क्यों हर ग्राहक कर रहा है पसंद

अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में अति सुरक्षित समझी जाने वाली कलेक्ट्रेट कालोनी में चोरों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

Mahindra XUV 7XO की भव्य एंट्री 5 जनवरी 2026 को प्रीमियम फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका

आज हम बात करने वाले हैं Mahindra की आने वाली उस नई SUV की जो भारतीय बाजार में प्रीमियम अनुभव...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra XUV 7XO की भव्य एंट्री 5 जनवरी 2026 को प्रीमियम फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में अति सुरक्षित समझी जाने वाली कलेक्ट्रेट कालोनी में चोरों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, शव रखकर सड़क जाम करने पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार से घर जा रहे बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, शव रखकर सड़क जाम करने पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

प्रयागराज में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट: बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से छीने 70 हजार, वारदात CCTV में कैद

प्रयागराज। जिले के गंगानगर जोन अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाल गोपालगंज में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट: बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से छीने 70 हजार, वारदात CCTV में कैद

UP में शीतलहर का कहर: योगी सरकार ने बिछाया सुरक्षा कवच, 1247 रैन बसेरे सक्रिय और लाखों कंबलों का वितरण शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने आमजन को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP में शीतलहर का कहर: योगी सरकार ने बिछाया सुरक्षा कवच, 1247 रैन बसेरे सक्रिय और लाखों कंबलों का वितरण शुरू