मुजफ्फरनगरः चरथावल बिजलीघर पर भाकियू का हल्ला बोल: बिना सूचना 'लोड' बढ़ाने और जर्जर तारों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल बिजलीघर पर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। यह धरना किसानों की विद्युत और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
किसानों ने सिंचाई व्यवस्था और आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान पर भी नाराजगी जताई। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों का अक्सर उत्पीड़न करते हैं और जर्जर तारों के कारण खेतों में काम करते समय करंट लगने का भय बना रहता है।
धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार और एसडीओ ऊर्जा निगम आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।
धरने में संजय त्यागी, कुलदीप त्यागी, प्रधान धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन, सलीम अंसारी, इरशाद अंसारी, संजीव चौधरी, जावेद त्यागी, फरमान धोनी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
देखें पूरा वीडियो...
