उज्जैन में भस्म आरती के दौरान निराकार से साकार हुए बाबा महाकाल, त्रिनेत्र स्वरूप के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

On

कार्तिक मास के पावन अवसर पर शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रात 4 बजे भस्म आरती में भक्तों को भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन प्राप्त हुए। मंदिर के कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में विराजमान भगवान महाकाल का पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस) से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। शनिवार के विशेष अवसर पर बाबा महाकाल को भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट्स और सुगंधित पुष्पों से अलंकृत किया गया।

 

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

और पढ़ें योग्य शासक और जागरूक प्रजा से ही राष्ट्र का विकास संभव

उनके मस्तक पर त्रिनेत्र स्वरूप बेलपत्र धारण कराया गया, जिसने उनके स्वरूप को और अलौकिक बना दिया। श्रृंगार के बाद हर किसी की नजर बाबा पर ही बनी रही। रजत शेषनाग मुकुट और रुद्राक्ष की मालाओं से सज्जित महाकाल का रूप देखते ही बनता था। पूरी आरती के दौरान मंदिर परिसर में 'जय महाकाल' के जयघोष गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया। भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते है। भक्तों ने बताया कि बाबा के निराकार से साकार होते हुए स्वरूप का साक्षात दर्शन करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। आरती के पश्चात पुजारियों की ओर से भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और मंदिर परिसर में भक्ति संगीत की ध्वनियां गूंजती रहीं।

और पढ़ें दैवी मूल्यों का पतन और मानव स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति

 

आरती में हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए रात 1 बजे से ही मंदिर के बाहर लाइन में लगे हुए थे। महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन के अनुसार, कार्तिक मास में प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और श्रृंगार किए जा रहे हैं। आज का श्रृंगार सबसे मनमोहक माना गया, जिसमें बाबा के त्रिनेत्र स्वरूप ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि रोजाना बाबा को नए स्वरूप में तैयार किया जाता है। हर स्वरूप का अपना महत्व होता है। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही देखने को मिलती है। एक-एक करके श्रद्धालुएं बाबा का दर्शन करते है, किसी को कोई परेशान न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाता है। सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंधन किए गए है। जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया जाता है, जिससे किसी कोई परेशानी न हो और हर श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सके।



 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

  मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे टॉक...
मनोरंजन 
करण जौहर ने बताया जान्हवी कपूर को लेकर क्यों हैं इतने प्रोटेक्टिव

पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय समाचार माध्यमों, खासकर टीवी चैनल एनडीटीवी और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर देश के खिलाफ गलत, झूठी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान ने NDTV और रिपब्लिक न्यूज़ इंडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप लगाया

नौसेना कमांडरों ने ऑपरेशनों की तैयारी, समुद्री सुरक्षा और क्षमता बढाने पर दिया जोर

नयी दिल्ली। नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने तथा नौसेना को हर तरह से सक्षम बनाने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नौसेना कमांडरों ने ऑपरेशनों की तैयारी, समुद्री सुरक्षा और क्षमता बढाने पर दिया जोर

मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

मुरादाबाद। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक मुरादाबाद एवं बिजनाैर की तीनों चीनी मिलों में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बिजनौर 
मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश

मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। आज व्यास समारोह के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में अन्तर्विद्यालयीया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में व्यास महोत्सव के तीसरे दिन अंतरविद्यालयी वाद-विवाद और संस्कृत अवधान कार्यक्रम का आयोजन

मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

मुरादाबाद। गन्ना खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस बार 10 नवंबर तक मुरादाबाद एवं बिजनाैर की तीनों चीनी मिलों में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद  बिजनौर 
मुरादाबाद-बिजनौर की चीनी मिलों में 10 नवंबर तक शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां तेज

नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Bijnor News: नगीना थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर पालड़ी के पास शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब राहगीरों...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
नगीना में हाड़ कंपा देने वाला हत्याकांड: महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम

Rampur News: दढ़ियाल क्षेत्र में शनिवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने टांडा-बाजपुर मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टांडा-बाजपुर मार्ग से हटे अंतिम दो अवैध निर्माण, डीएम और एसपी की सख्ती से प्रशासन ने लिया बड़ा कदम