मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय नौजवान जनता दल (आरएनजेडी) का औपचारिक रजिस्ट्रेशन संपन्न हो गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने आज प्रेस बयान में इसकी जानकारी दी और बताया कि यह संगठन पूर्ण रूप से अराजनैतिक होगा और समाज सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाएगा।
सुमित खेड़ा ने कहा कि उन्होंने पहले कई राजनीतिक दलों में कार्य किया, लेकिन देखा कि अधिकांश दल केवल चुनावी समय में ही समाज से जुड़ते हैं। इसी कारण उन्होंने समाज सेवा के लिए इस नए संगठन की स्थापना की।
संगठन के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
-
सुमित खेड़ा – राष्ट्रीय अध्यक्ष
-
डॉ. साजिद अली – राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
-
तरुण कुमार शर्मा – राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री
-
विनोद टांगरी – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
-
तरुण चावला – प्रदेश अध्यक्ष, नई दिल्ली
सुमित खेड़ा ने बताया कि सभी पदाधिकारी संस्थापक सदस्य भी हैं और तन, मन, धन से जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही देशभर में संगठनात्मक संरचना तैयार की जाएगी और सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उनका मानना है कि यह संगठन जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा रूप लेगा और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।