धनतेरस स्पेशल: दक्षिण भारत के धन्वंतरि मंदिर, जहां आरोग्य होने की कामना लेकर दूर-दूर से आते हैं भक्त

On

विष्णु भगवान के रूप भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। भगवान धन्वंतरि रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि समुंद्र मंथन के समय के वह हाथ में अमृत कलश और जड़ी-बूटियां के साथ अवतरित हुए थे। दक्षिण भारत में भगवान धन्वंतरि को समर्पित कई मंदिर हैं, जहां धनतेरस पर दूर-दूर से भक्त अपनी मन्नत लेकर आते हैं। धनतेरस त्योहार पर भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और आरोग्य होने का वरदान लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान धन्वंतरि के सबसे ज्यादा मंदिर दक्षिण भारत में हैं? यहां धनतेरस के दिन भक्त अपने रोगों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं।

 

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 9 अक्टूबर 2025, गुरूवार

और पढ़ें करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

आंध्र प्रदेश के तिरुमला में धन्वंतरि मंदिर है, जिसे अपनी सकारात्मक ऊर्जा और रोगों से मुक्ति पाने के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि यहां विशेष पूजा-अर्चना करने से आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और धन-धान्य का आशीर्वाद भी मिलता है। यहां हर साल धन्वंतरि होमम होता है, जो वहां के पुजारी करते हैं। ये होमम पूरे देश के कल्याण और महामारी से बचाने के लिए होता है। तमिलनाडु के चेन्नई में प्राचीन श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम मंदिर है, जहां आयुर्वेदिक पूजा का महत्व बहुत ज्यादा है। दूर-दूर से भक्त यहां आकर अपनी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भगवान धन्वंतरि को जड़ी-बूटी अर्पित करते हैं।

और पढ़ें दीपावली पर गमले में धनिया डालने का रहस्य और समृद्धि से जुड़ा महत्व

 

धनतेरस के मौके पर यहां मंदिर में खास पूजा रखी जाती है और मंदिर को फूलों से सजा दिया जाता है। केरल के वैद्यनाथपुर जिले के त्रिशूर में भी भगवान धन्वंतरि का मंदिर है, जो अपने आप में अनूठा है। इस मंदिर को अपनी पारंपरिक आयुर्वेदिक विरासत के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन अगर मंदिर में बैठकर पूजा और जाप किया जाए तो सभी रोगों से मुक्ति मिलती है और भक्त को लंबी आयु भी मिलती है। यहां भगवान धन्वंतरि पर खास तौर पर घी और तुलसी के पत्ते अर्पित किए जाते हैं और प्रसाद के तौर पर भी उन्हें खाया जाता है। वहां खास तरह का प्रसाद मुक्कुडी बनता है।

 

केरल के थोट्टुवा में भी भगवान धन्वंतरि का मंदिर है। माना जाता है कि इस मंदिर में खुद भगवान धन्वंतरि विराजते हैं और यहां की गई पूजा फलदायी होती है। धनतेरस के मौके पर भक्त लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान के दर्शन करते हैं और प्रसाद स्वरूप प्राकृतिक चीजें अर्पित करते हैं। भक्त यहां अपने परिवार के लिए अनुष्ठान भी कराते हैं। तमिलनाडु का रंगनाथस्वामी मंदिर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का मंदिर है, लेकिन धनतेरस पर यहां धन्वंतरि भगवान की विशेष पूजा-अर्चना होती है और जड़ी-बूटियों से बना प्रसाद अर्पित किया जाता है। 




 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

हमारा शरीर मांसपेशी, हड्डी, धमनी, उत्तक और रक्त वाहिकाओं का एक जाल है, जिसमें हर अंग का काम करने का...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु है, जिसे आयुर्वेद में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह सिर्फ पेट के बीच...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में आज केंद्रीय कृषि...
राष्ट्रीय 
किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

आज करवा चौथ है। इस पर्व का उद्देश्य गृहस्थ के भीतर पति-पत्नी में आपसी प्रेम में प्रगाढ़ता है। पति पत्नी...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। महिला की हालत गंभीर है और उसको...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मेरठ। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले जानी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव अफजलपुर पावटी में आज गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे