सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

On

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि आज सपा मुखिया के बयान को पढ़ रहा था, उन्हें भारत के सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है और दंगाइयों में शांति के दूत नजर आते हैं, लेकिन डबल इंजन सरकार ने दंगा-फसाद करने वाले शांति के कथित दूतों, बेटियों व व्यापारियों के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा करने वालों की जगह बता दी है। यह भी तय कर दिया गया है कि दंगा और दंगाई, अपराध-अपराधियों के साथ खड़े होने वालों की जगह कहां होनी चाहिए।

 

और पढ़ें महर्षि वाल्मीकि जयंती: राकेश टिकैत ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन सामाजिक समरसता और अखंड भारत का प्रमाण

और पढ़ें जावेद हबीब पर संभल में कसा शिकंजा: 20 FIR, 5 करोड़ की ठगी, लुक आउट नोटिस जारी

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 1,900 करोड़ से अधिक की 305 विकास परियोजनाओं की सौगात जालौनवासियों को दी। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। सीएम योगी ने दीपावली से पहले इन योजनाओं के लिए जालौनवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में त्योहार चल रहे हैं। कुछ लोगों को गलतफहमी हुई। उन्हें लगा कि जैसे सपा सरकार के समय उनके द्वारा उत्सवों-त्योहारों के पहले दंगा किया जाता था, हिंदुओं के उत्साह पर पानी फेरने का कार्य होता था, यही कार्य वे अब भी कर लेंगे, लेकिन वे भूल गए कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। यह सरकार दंगाइयों के सामने नाक नहीं रगड़ती, बल्कि दंगाइयों को नाक रगड़वाकर त्योहारों के उत्साह को सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ाती है। 2017 के पहले त्योहारों में दंगाई उत्साह को भंग करते थे।

और पढ़ें अमरोहा में दौड़ी ‘रन फॉर एंपावरमेंट’, मिशन शक्ति 5.0 से गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

 

सीएम योगी ने कहा कि सपा को सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के स्मारक अच्छे नहीं लगते थे। वे इन्हें तोड़ने की बात करती थी। समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आते ही सामाजिक न्याय व दलित उत्थान से जुड़े महापुरुषों के नाम पर बने स्मारकों को समाप्त करने की घोषणा की थी। समाजवादी पार्टी ने 2012 में सत्ता में आते ही प्रदेश में एक जनपद, एक माफिया पैदा करके अराजकता फैलाना प्रारंभ कर दिया था। यह लोग नौजवानों के रोजगार पर डकैती और बेटी की सुरक्षा पर सेंध लगाते थे।

 

उस समय इनके नेता कहते थे कि लड़के हैं, गलती कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस समाजवादी आंदोलन को डॉ. राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह जैसे चिंतकों ने ऊंचाई दी थी, वह सपा आज गुंडे, पेशेवर माफिया व अपराधियों का जमावड़ा बन गई है। 2017 के पहले भी लोग कहते थे कि देख सपाई, बिटिया घबराई। यह भी कहते थे कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा, देखो होगा सपा का गुंडा। यह लोग गरीबों को लूट रहे थे। राशन, मकान, शौचालय, राहत कार्य, विकास, रोजगार नहीं मिल रहा था। डबल इंजन सरकार को आपने समर्थन दिया तो प्रदेश में गरीब उत्थान के अनेक कार्य हुए। 


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, वाराणसी-प्रयागराज कमिश्नरों को लगाई फटकार, बोले- 'बरेली जैसी हो कार्रवाई'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, वाराणसी-प्रयागराज कमिश्नरों को लगाई फटकार, बोले-  'बरेली जैसी हो कार्रवाई'

22 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कोल्ड्रिफ सिरप कंपनी का मालिक गिरफ्तार, MP पुलिस ने चेन्नई में दबोचा

   भोपाल/चेन्नई। मध्य प्रदेश में हुए एक भयानक जन स्वास्थ्य त्रासदी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए, मध्य प्रदेश पुलिस...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
22 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कोल्ड्रिफ सिरप कंपनी का मालिक गिरफ्तार, MP पुलिस ने चेन्नई में दबोचा

बिहार चुनाव: तेजस्वी का सबसे बड़ा वादा, 'सरकार बनी तो 20 महीने में हर घर नौकरी'; भड़की NDA ने बताया 'ढकोसला'

   पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने गुरुवार को अपना अलग घोषणापत्र जारी कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार चुनाव: तेजस्वी का सबसे बड़ा वादा, 'सरकार बनी तो 20 महीने में हर घर नौकरी'; भड़की NDA ने बताया 'ढकोसला'

बिहार में सियासी पारा हाई: मांझी का तेजस्वी पर तीखा तंज, 'बेटा ललटेनवा, गदहा चाहे कितनी कोशिश कर ले...'

पटना। बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव पर पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में सियासी पारा हाई: मांझी का तेजस्वी पर तीखा तंज, 'बेटा ललटेनवा, गदहा चाहे कितनी कोशिश कर ले...'

दिल्ली में सफदरजंग एन्क्लेव में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत; चार घायल

   नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित बी-5 ब्लॉक में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से बड़ा...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में सफदरजंग एन्क्लेव में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत; चार घायल

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, वाराणसी-प्रयागराज कमिश्नरों को लगाई फटकार, बोले- 'बरेली जैसी हो कार्रवाई'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी पर्व-त्योहारों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, वाराणसी-प्रयागराज कमिश्नरों को लगाई फटकार, बोले-  'बरेली जैसी हो कार्रवाई'

सस्ते टमाटर न देने पर भड़के डॉक्टरों ने दुकानदार को जमकर पीटा, गुंडई का वीडियो वायरल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात डॉक्टरों की गुंडई का एक वीडियो सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
सस्ते टमाटर न देने पर भड़के डॉक्टरों ने दुकानदार को जमकर पीटा, गुंडई का वीडियो वायरल

वर्दी पहनकर ठगी ! फिरोजाबाद पुलिस ने मनी ट्रांसफर दुकान पर धोखाधड़ी करने वाले हाथरस के सिपाही को गिरफ्तार किया

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ फिरोजाबाद की थाना रामगढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
वर्दी पहनकर ठगी ! फिरोजाबाद पुलिस ने मनी ट्रांसफर दुकान पर धोखाधड़ी करने वाले हाथरस के सिपाही को गिरफ्तार किया

मेरठ में करवा चौथ से पहले दरोगा की पत्नी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) की पत्नी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ से पहले दरोगा की पत्नी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती