पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की सीएम योगी से इंसाफ की गुहार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब सिर्फ एक पारिवारिक मामला नहीं रह गया है। यह मामला धीरे-धीरे सार्वजनिक मंचों, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है। बुधवार को ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर सीधा सवाल उठाया।

 

और पढ़ें मेरठ के किठौर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी जानू गिरफ्तार, भागते समय गिरकर हाथ टूटा

और पढ़ें सुबूही ख़ान ने शुरू किया 'जज़्बा-ए-हिन्द' अभियान, सनातनी मुसलमान परंपरा का वाराणसी से शंखनाद

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू कर दी है, जहां लोगों की सहानुभूति और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह थाने में बार-बार बुलाए जाने को लेकर मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और खासतौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें इंसाफ की उम्मीद उन्हीं से है क्योंकि पूरा देश उन्हें न्याय प्रिय नेता के रूप में देखता है।

और पढ़ें मेरठ में शिक्षक की मौत पर भाकियू ने मुआवजा मांगा, पुल की हालत को बताया जिम्मेदार

 

ज्योति सिंह ने लिखा, ''माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सादर नमस्कार, आपको न्याय और इंसाफ के लिए पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में जाना जाता है। 5 अक्टूबर को मेरे साथ आपकी शासन की पुलिस, विशेष रूप से थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के एसएचओ उपेन्द्र सिंह द्वारा जिस प्रकार का अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया गया, उसने मुझे गहराई से आहत किया है। एक पीड़ित महिला के साथ इस प्रकार की बदसलूकी यह दर्शाती है कि कुछ अधिकारी जनसेवक होने के बावजूद जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं।''

 

अपने कैप्शन मैसेज में ज्योति सिंह ने आगे कहा कि सरकार एक तरफ 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे देती है और दूसरी तरफ पुलिस जैसे संस्थान ही महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में खुद को बलिया की बेटी बताते हुए भावनात्मक अंदाज में सवाल उठाया और लिखा, ''मैं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बेटी होने के नाते आपसे यह पूछना चाहती हूं कि क्या आज एक पत्नी अपने पति से मिलने जाए, तो उस पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है?'' उन्होंने मुख्यमंत्री से आगे मांग की और कहा, ''यह सिर्फ मेरा सवाल नहीं है, यह मेरे जैसी सभी पीड़ित महिलाओं का सवाल है। मुख्यमंत्री जी, ऐसे अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी पुलिस अधिकारी इस प्रकार की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।'




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

फतेहपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर स्कार्पियो तालाब में घुसी, चार लोगों की डूब कर मौत, 5 घायल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में डूब गई। स्कॉर्पियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
फतेहपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर स्कार्पियो तालाब में घुसी, चार लोगों की डूब कर मौत, 5 घायल

वर्दी में इंसानियत: मुजफ्फरनगर पुलिस ने भरी छात्रा की स्कूल फीस, चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुज़फ्फरनगर। वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था का प्रतीक नहीं होती, बल्कि यह इंसानियत की पहचान भी है। इस बात को साबित कर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
वर्दी में इंसानियत: मुजफ्फरनगर पुलिस ने भरी छात्रा की स्कूल फीस, चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी का किया भंडाफोड़: तीन गिरफ्तार,निवेश के नाम पर ठगते थे

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपए के गबन के आरोप में एक इन्वेस्टमेंट कंपनी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी का किया भंडाफोड़: तीन गिरफ्तार,निवेश के नाम पर ठगते थे

नेपाल में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन और बाढ़ से 51 लोगों की मौत, राहत अभियान जारी

बीजिंग। नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन और बाढ़ से 51 लोगों की मौत, राहत अभियान जारी

Tata Motors का Diwali Double Offer! Nexon SUV पर मिल रहा है 45,000 रुपये तक का शानदार डिस्काउंट

त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में अगर आप एक स्टाइलिश और सुरक्षित SUV खरीदने की सोच...
ऑटोमोबाइल 
Tata Motors का Diwali Double Offer! Nexon SUV पर मिल रहा है 45,000 रुपये तक का शानदार डिस्काउंट

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर स्कार्पियो तालाब में घुसी, चार लोगों की डूब कर मौत, 5 घायल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में डूब गई। स्कॉर्पियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
फतेहपुर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर स्कार्पियो तालाब में घुसी, चार लोगों की डूब कर मौत, 5 घायल

सहारनपुर पुलिस ने मुर्तजापुर रोड से युवक को अवैध चरस के साथ दबोचा

सहारनपुर (बेहट)।  सहारनपुर जनपद की बेहट कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मुर्तजापुर रोड से एक व्यक्ति को अवैध चरस   कोतवाली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मुर्तजापुर रोड से युवक को अवैध चरस के साथ दबोचा

मेरठ पुलिस ने 217 गुम हुए मोबाइल किए बरामद, लोगों ने जताया आभार

मेरठ। मेरठ सर्विलांस सेल ने 217 गुमशुदा मोबाईल बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने 217 गुम हुए मोबाइल किए बरामद, लोगों ने जताया आभार

अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान, SAPA में सियासी हलचल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज आजम खान से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान, SAPA में सियासी हलचल