सुबूही ख़ान ने शुरू किया 'जज़्बा-ए-हिन्द' अभियान, सनातनी मुसलमान परंपरा का वाराणसी से शंखनाद

On

मेरठ/वाराणसी। आज पराड़कर भवन, वाराणसी में राष्ट्र जागरण अभियान द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस का विषय “काशी के संत महात्माओं व सिद्ध पीठों के आशीर्वाद से सुबूही ख़ान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पावन भूमि से सनातनी मुसलमान परंपरा का शंखनाद” हो गया है। यह यात्रा जज़्बा-ए-हिन्द नाम से उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों में जाकर देश को समर्पित मुसलमानों को एकजुट करने का काम करेगी।

और पढ़ें सीएम योगी ने कहा — नलकूपों से जल बर्बादी रोकने को अपनाएं वैज्ञानिक तरीके, किसानों को मिलेगा फायदा

और पढ़ें चेकडैम, तालाब और ब्लास्टकूप निर्माण को बनाएं जनांदोलन- योगी

मेरठ निवासी सुबूही ख़ान का कहना है कि औरंगज़ेब हम पर इसलिए हावी हुए क्योंकि हम दाराशिकोह को सम्मान नहीं दे पाये। अगर हमे औरंगज़ेब की लकीर छोटी करनी है तो दाराशिकोह की लकीर लंबी करनी होगी। सुबूही ख़ान का कहना है कि हमे धर्म, पंथ और संस्कृति का अर्थ जानना होगा। मैं धर्म से सनातनी हूँ, पंथ से मुसलमान हूँ और संस्कृति से हिंदू हूँ। यह दर्शन भारत के हर मुसलमान को जानना होगा। धर्म का अर्थ होता है कर्तव्यपरायणता यानि परफॉरमेंस ऑफ़ ड्यूटी।

और पढ़ें मेरठ में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक: सड़क, पुलिस चौकी और विद्युत आपूर्ति पर चर्चा

जिस परिस्थिति में जो करना चाहिए वो धर्म है। पंथ या मज़हब हमारी पूजा पद्दति है। उस निराकार, निर्गुण, निर्विचार परमात्मा तक पहुँचने के जो भी रास्ते हैं वो पंथ या मज़हब है। किसी भी मंज़िल तक पहुँचने का कोई एक रास्ता नहीं हो सकता। अनेकों रास्ते हैं और सभी मंज़िल तक ले जाते हैं। अगर इंडोनेशिया आज भी सनातनी मुसलमान परंपरा पर चल कर एक सफल राष्ट्र बन सकता है तो हम क्यों नहीं? संस्कृति की सबसे सरल परिभाषा मुझे अपने गुरु आदरणीय श्री गोविंदाचार्य जी से मिली।

किसी भी भूखंड की जलवायु के अनुसार वहाँ की भाषा, भूषा, भोजन, भवन, भेषज और भजन वहाँ की संस्कृति होती है। अगर हम भारत में पैदा हुए हैं तो हम भारत जैसे दिखने चाहियें। यही कारण है कि पूरी दुनिया में इस्लाम तलवार की नोंक पर फैल रहा था और भारत की भक्ति परंपरा में लीन होकर वो नाचने गाने लगा। कभी इस्लामिक सूफी शक्ल में, कभी सनातनी मुसलमान रहीम और रसखान की शक्ल में। अगर हम शब्दों के अर्थ और गहरायी समझ जायेंगे तो हमे समझ आ जाएगा कि हमे सनातनी और हिंदू होने के लिए इस्लाम छोड़ने की ज़रूरत नहीं है। हम जहाँ हैं वहीं रहकर आध्यात्मिक ऊँचाई को हासिल कर सकते हैं। रहीम, रसख़ान, दाराशिकोह, कबीर, जायसी आदि अनेकों ऐसे मुसलमान हैं जिन्होंने इस दर्शन को जिया है। हमे धर्म, पंथ और संस्कृति का अर्थ जानना होगा।

अभियान की संस्थापिका व राष्ट्रीय संयोजिका सुबूही ख़ान का कहना है कि हम राष्ट्र के सामने भविष्य में आने वाली समस्याओं पर चिंतन कर रहे हैं और समाधान ढूँढ रहे हैं। आज देश भाषा, जाति, क्षेत्र व संप्रदाय में बँट गया है। देश की नदियाँ सूख रही हैं, कहीं बाढ़ आ रही है, हिमालय धँस रहा है, मिट्टी की उर्वरता ख़त्म हो रही है, विदेशी बीजों के बाज़ार में देसी बीज ढूँढने से नहीं मिलता है, केमिकल फर्टिलाइज़र्स ने धरती में ज़हर घोल दिया है। धरती, पशु-पक्षी व इंसान सभी ख़त्म होने की कगार पर हैं।

विदेशी ताक़तें जिनके लिए ऑर्गेनिक एक बाज़ार है वो चाहती हैं कि भारत अपनी प्रकृति को खो दे ताकि स्वच्छ जल, भोजन और हवा के लिए भी हमे बाज़ार पर निर्भर रहना पड़े व उन लोगों की दुकानें चलती रहें। देश की प्रकृति को बचाने की इस लड़ाई में देश के हर एक नागरिक को खड़ा होना पड़ेगा। हमने पाया कि देश के मुसलमानों का एक बड़ा तबक़ा पक्ष विपक्ष की राजनीति में उलझ गया है। हम इस यात्रा में उन सनातनियों को ढूँढने निकले हैं जो अपने देश व उसकी मिट्टी को बचाने की इस लड़ाई में हमारा साथ देंगे।
आज की इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्र जागरण अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका सुबूही ख़ान के साथ डॉ. लियाक़त अली, फ़रमान अली, सेजल त्यागी, रोहित गहलोत, चित्रपाल आदि लोगों ने सहभागिता की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा में करंट लगने से टेंटकर्मी की मौत; निठारी में महिला ने मानसिक तनाव में पिया तेजाब, हालत नाज़ुक

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 स्थित एक सोसायटी के बाहर लगे टेंट को खोलते समय टेंटकर्मी को बिजली के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में करंट लगने से टेंटकर्मी की मौत; निठारी में महिला ने मानसिक तनाव में पिया तेजाब, हालत नाज़ुक

सहारनपुर में दो सगे भाइयों के कब्जे से 28 लाख की स्मैक बरामद, मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार

सहारनपुर (गंगोह)।  पुलिस ने गांव कुतुबखेड़ी निवासी दो सगे भाइयों इंसार और जाबिर को मादक पदार्थों की तस्करी के   पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो सगे भाइयों के कब्जे से 28 लाख की स्मैक बरामद, मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार

मेरठ के पल्लव चौधरी ने आईएमए अटैचमेंट कैंप के लिए किया चयन, सर छोटू राम कॉलेज का गौरव बढ़ाया

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र पल्लव चौधरी आईएमए अटैचमेंट कैंप हेतु...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के पल्लव चौधरी ने आईएमए अटैचमेंट कैंप के लिए किया चयन, सर छोटू राम कॉलेज का गौरव बढ़ाया

सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

सहारनपुर। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक का पंचनामा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

लखीमपुर में तेंदुए का कहर: चारा लेने गए किसान को मार डाला, विधायक बोले - जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता, अफसर यहां से नहीं जाएंगे

लखीमपुर खीरी। धौरहरा वन रेंज के लोकईपुरवा गांव में तेंदुए के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखीमपुर में तेंदुए का कहर: चारा लेने गए किसान को मार डाला, विधायक बोले - जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता, अफसर यहां से नहीं जाएंगे

उत्तर प्रदेश