दिल्ली में सफदरजंग एन्क्लेव में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत; चार घायल

On

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर: अहमदाबाद से गिरफ्तार संदिग्धों के मदरसे पहुंची यूपी एटीएस, छात्रों के रिकॉर्ड की की गई गहन जांच

और पढ़ें बिहार चुनाव: मोतिहारी में बूथ पर चुनाव चिन्ह वाली पर्ची बांटने का आरोप, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित बी-5 ब्लॉक में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब साइट पर खुदाई का काम चल रहा था। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

और पढ़ें मुरादाबाद में एनकाउंटर में SSP सतपाल अंतिल को लगी गोली, मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश आसिफ टिड्डा और दीनू ढेर

 

खुदाई के दौरान गिरी दीवार

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुँची पुलिस, दमकल विभाग और डिजास्टर रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

जाँच में पता चला कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहाँ बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान एक कोने का कंक्रीट पिलर और नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिसके कारण दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और वहाँ काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

 

घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया

 

मलबे से निकाले गए चार घायलों को तुरंत सुखमणि अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल होने के कारण एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किए गए।

दुर्भाग्यवश, एक व्यक्ति को अस्पताल पहुँचने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान मदनगीर निवासी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल मजदूर अभी भी उपचाराधीन है। घायल मजदूरों की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच है, जिनका संबंध गाजीपुर (यूपी), दौसा (राजस्थान) और संगम विहार (दिल्ली) से है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार...
मनोरंजन 
आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

दिल्ली विस्फोट: एनआईए ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में संदिग्ध व्यक्ति से की पूछताछ

कोलकाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के मामले में जांच एजेंसियों ने जांच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली विस्फोट: एनआईए ने बंगाल के मुर्शिदाबाद में संदिग्ध व्यक्ति से की पूछताछ

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम