दिल्ली पुलिस ने गोगी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, अवैध हथियार और पाकिस्तानी साइबर क्राइम कनेक्शन का खुलासा

On

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने गोगी गैंग गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान ऋतिक उर्फ बॉम्ब (22) और चंदन (19) के रूप में हुई है। जो दोनों कापसहेड़ा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक सफेद आई 20 कार बरामद की है। दोनों के खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं।

बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बुधवार काे बताया कि दाे अक्टूबर को दशहरा के दिन संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की एक सफेद कार संदिग्ध हालत में घूमती दिखाई दी। पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया और दो आरोपिताें को मौके से दबोच लिया। जबकि तीन अन्य फरार हो गए। तलाशी में ऋतिक और चंदन के पास से अवैध हथियार मिले, जिसके बाद इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

पूछताछ में ऋतिक ने कबूला कि वह पहले कुख्यात अपराधी राजेश भारती की क्रांति गैंग का सदस्य था और उसके मारे जाने के बाद उसने सोनू खारकरी और गोगी गिरोह के लिए काम करना शुरू कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ऋतिक केवल हथियारबंद अपराधों में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान से चल रहे साइबर क्राइम नेटवर्क से भी जुड़ा हुआ था। वह पाकिस्तान में बैठे ठगों के लिए भारतीय यूपीआई आईडी के जरिये क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन करवाता था। बदले में उसे हर ट्रांजैक्शन पर पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था।

ऋतिक के मोबाइल फोन से छह पाकिस्तानी नंबर (+92 सीरीज) और तीन अकाउंट्स की जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क फर्जी लोन ऐप्स के जरिये भारतीय नागरिकों से पैसे ठगता था और फिर उन्हीं पैसों को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेश भेजता था। पीड़ितों से वसूले गए पैसों को ऋतिक के दिए गए यूपीआई आईडी में जमा कराया जाता था। जिसके बदले में वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के खातों में क्रिप्टो करेंसी ट्रांसफर कर देता था।

दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड ली गई है। इस दौरान पुलिस ने कापसहेड़ा और आसपास के इलाकों में छापेमारी की। जहां से कुछ और सुराग मिले हैं। फरार आरोपित सूरज उर्फ ऋतिक की तलाश में भी छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह न केवल हथियारबंद वारदातों में लिप्त है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित साइबर-फाइनेंशियल ठगी के नेटवर्क से भी जुड़ा है।

और पढ़ें दिल्ली-एनसीआर में आज बादल, 9 से 13 अक्टूबर तक रहेगा साफ और शुष्क मौसम

लेखक के बारे में

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध हटाने के दिए संकेत, ग्रीन क्रैकर्स पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार की उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध हटाने के दिए संकेत, ग्रीन क्रैकर्स पर फैसला सुरक्षित

गाज़ियाबाद में एसीपी ऑफिस के पास OYO होटल में भीषण आग, पतंजलि स्टोर से भड़कने की आशंका

गाज़ियाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र में एसीपी ऑफिस के पास स्थित OYO होटल 'विवेक क्लब' में शुक्रवार देर रात भीषण आग...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाज़ियाबाद में एसीपी ऑफिस के पास OYO होटल में भीषण आग, पतंजलि स्टोर से भड़कने की आशंका

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़ा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाली सोसायटी पर लगाया 36 हजार का जुर्माना

नोएडा। एनजीटी के नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़ा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाली सोसायटी पर लगाया 36 हजार का जुर्माना

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई: 7 वाहन सीज, रेकी में लगी स्विफ्ट कार जब्त

सहारनपुर। उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम व थाना प्रभारी संजीव कुमार के साथ अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई: 7 वाहन सीज, रेकी में लगी स्विफ्ट कार जब्त

उत्तर प्रदेश

झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP ने मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का किया घेराव

      झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University) प्रशासन पर सेशनल परीक्षा स्थगित कर मुलायम सिंह यादव...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP ने मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का किया घेराव

सहारनपुर में हैंडबैग झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर (छुटमलपुर)।  पुलिस ने हैंडबैग छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे की हलवाना रोड स्थित अपनी   कस्बा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हैंडबैग झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई