बसपा की रैली में लोगों की भीड़ देख विरोधी पार्टियों की नींद और होश उड़ना स्वाभाविक - मायावती

On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में पार्टी संस्थापक कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि में शामिल होने आए लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विरोधियों की बातों पर बिना ध्यान दिए मिशन 2027 के लिए तन-मन-धन से लगने की सलाह दी गई है।

 

और पढ़ें अमरोहा में दौड़ी ‘रन फॉर एंपावरमेंट’, मिशन शक्ति 5.0 से गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

और पढ़ें 10 वर्षों में बिजनौर जिले के पांच गांवों से 460 गांवों में पहुंच गया गुलदार, वनों से गांवों की ओर बढ़ा सफर

बसपा मुखिया मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम जी के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीआईपी रोड पर बसपा की सरकार द्वारा निर्मित किए गए विशाल व भव्य ’मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल’ में हुए महा आयोजन में अपने खून-पसीने की कमाई से हर उम्र के आए लोगों में भी खासकर युवाओं व महिलाओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ व उनके जोश और उमंग के साथ-साथ यूपी के अगले चुनाव में अपनी बहनजी की पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए जिद के साथ काम करने के गगनचुंबी नारों आदि के साथ व्यक्त किए गए दृढ़ संकल्प को देखकर विरोधी पार्टियों/संगठनों आदि की नींद व उनके नेताओं के होश उड़ जाना स्वाभाविक है।'' उन्होंने कहा कि इस क्रम में इनकी बेतुकी बातें एवं बयानबाज़ी को महत्व न देकर इनके बारे में कुछ ना कहा जाए तो यही बेहतर होगा।

और पढ़ें रामपुर में सियासत की बड़ी मुलाकात: अखिलेश-आजम आमने-सामने, बसपा चर्चाओं पर लगेगा विराम

 

वैसे भी 'बहुजन समाज' के लोग अपने वोटों के बलबूते पर शोषित से शासक वर्ग बनकर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना पूरा करने के लिए कितने तत्पर व संघर्षशील हैं, इसकी स्पष्ट झलक कल उन लोगों ने यूपी सहित पूरे देश को दिखा दी है। अब उन्हें विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों से सजग व सावधान रहते हुए आगे अपने मिशन 2027 में पूरे तन, मन, धन से लग जाना है, यही संदेश है। साथ ही, कल मा कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में हुए महा-आयोजन में, इनको अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ-साथ बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए यूपी के सभी 75 जिलों के गांव-गांव व शहर-शहर से बसपा के लाखों-लाखों की संख्या में पार्टी के लोग पहुंचे थे, जिनको सुरक्षित लाने व वापिस ले जाने में यूपी बसपा यूनिट के हर स्तर के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों, नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं आदि ने अपनी अहम भूमिका निभाई है इन सभी की पार्टी बहुत-बहुत आभारी है।

 

 

बसपा मायावती ने आगे कहा कि इस महा आयोजन में किसी न किसी रूप में उनके योगदान एवं भागीदारी के लिए पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अनुयायियों, शुभचिन्तकों आदि का पूरे तहेदिल से बहुत-बहुत आभार, शुक्रिया व धन्यवाद। इसके अलावा, देश भर में उन सभी लोगों का भी हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने अपने-अपने प्रदेश व जिलों में कांशीराम को अपने-अपने हिसाब से कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनके बसपा मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प किया। 


 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़ा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाली सोसायटी पर लगाया 36 हजार का जुर्माना

नोएडा। एनजीटी के नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़ा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाली सोसायटी पर लगाया 36 हजार का जुर्माना

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई: 7 वाहन सीज, रेकी में लगी स्विफ्ट कार जब्त

सहारनपुर। उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम व थाना प्रभारी संजीव कुमार के साथ अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई: 7 वाहन सीज, रेकी में लगी स्विफ्ट कार जब्त

मुज़फ्फरनगर में दीपावली से पहले नगर पालिका का 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान,कई दुकानों का सामान जब्त, मचा हड़कंप

मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर नगर क्षेत्र को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दीपावली से पहले नगर पालिका का 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान,कई दुकानों का सामान जब्त, मचा हड़कंप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को झटका: भाई और पत्नी के खिलाफ दायर ₹100 करोड़ का मानहानि केस खारिज,अदालत में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपने भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी के खिलाफ दायर ...
राष्ट्रीय  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  मनोरंजन  महाराष्ट्र 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को झटका: भाई और पत्नी के खिलाफ दायर ₹100 करोड़ का मानहानि केस खारिज,अदालत में नहीं हुए पेश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई: 7 वाहन सीज, रेकी में लगी स्विफ्ट कार जब्त

सहारनपुर। उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम व थाना प्रभारी संजीव कुमार के साथ अवैध खनिज परिवहन के विरूद्ध...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई: 7 वाहन सीज, रेकी में लगी स्विफ्ट कार जब्त

झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP ने मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का किया घेराव

      झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University) प्रशासन पर सेशनल परीक्षा स्थगित कर मुलायम सिंह यादव...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP ने मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का किया घेराव

सहारनपुर में हैंडबैग झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर (छुटमलपुर)।  पुलिस ने हैंडबैग छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे की हलवाना रोड स्थित अपनी   कस्बा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हैंडबैग झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई