मुजफ्फरनगर : IMA अध्यक्ष बने डॉ. यश अग्रवाल, सचिव अभिषेक गौड़ चुने गए,चिकित्सकों का हित सर्वोपरि रखने का संकल्प

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में डॉ. यश अग्रवाल को अध्यक्ष और अभिषेक गौड़ को सचिव चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष का पद डॉ. ईश्वर चंद्रा को सौंपा गया। साथ ही आगामी वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. पंकज सिंह को दी गई।

बैठक में डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. एम.आर.एस. गोयल, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. डी.एस. मलिक, डॉ. अशोक, डॉ. यू.सी. गौड़, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ गोयल, डॉ. हेमंत कुमार,डॉ. दीपक गोयल, डॉ. संजीव जैन, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. असरार, डॉ. अश्वमेघ बालियान, डॉ. मयंक अरोरा, डॉ. रवि त्यागी, डॉ. सुमित, डॉ. विकास, डॉ. सुजीत, डॉ. महेंद्र तनेजा, डॉ. आमोद कुमार , डॉ. हरीश कुमार, डॉ. अनुभव जैन, डॉ. अभिनव, डॉ. रविंद्र जैन, डॉ. शेफाली सिंह, डॉ. अनीता, डॉ. निशा मलिक, डॉ. रेनू, डॉ. दीपशिखा जैन, डॉ. शिल्पी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।