मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

On

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धरतीपुत्र आदरणीय मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर राजनीति में अपना अमिट स्थान बनाया। उनका संघर्ष और योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित ,जाने वजह 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर आएगा आज बड़ा फैसला !

हरेंद्र मलिक ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक नेता नहीं बल्कि एक विचार थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को नये मुकाम तक पहुंचाया। उनके पदचिह्नों पर चलकर हम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। काशीराम परिवार दिवस के अवसर पर बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती द्वारा समाजवादी पार्टी पर किए गए हमले और योगी सरकार की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए हरेंद्र मलिक ने कहा कि बहन जी की अपनी मजबूरियां हैं। वह बड़ी नेता हैं, लेकिन इस समय अंडरग्राउंड हैं। भारतीय जनता पार्टी को अखिलेश यादव से भय है, इसलिए उन्होंने बहन जी को आगे किया है। भाजपा जानती है कि प्रदेश का दलित समाज अब समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है, और यही डर उन्हें बेचैन कर रहा है। मलिक ने कहा कि जो भाजपा के खिलाफ सबसे करारा प्रहार कर रहा है, वह अखिलेश यादव हैं।

और पढ़ें प्रेग्नेंट महिलाएं करवा चौथ में रखें सावधानियां, हाइड्रेशन जरूरी : डॉ. मीरा पाठक

 

भाजपा को रोकने के लिए अब बसपा को मोहरा बनाया जा रहा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के हालिया बयान पर मलिक ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले हमारे साथ कांग्रेस में थे, तब वह भाजपा को लेकर बेहद तीखे बयान देते थे। मेरे पास उनकी एक वीडियो भी है, जिसमें वह भाजपा को कोसते नजर आते हैं। उन्होंने अब जो कहा है, वह सत्य से परे है और पूरी तरह से स्क्रिप्टेड बयान है। हम साधु-संतों का सम्मान करते हैं, लेकिन यह भी सच है कि भाजपा की नींद अखिलेश यादव की वजह से हराम है। समाजवादी पार्टी आज विपक्ष की असली आवाज है, इसलिए कभी प्रमोद कृष्णम जी के माध्यम से, कभी बहन जी के जरिए, भाजपा सपा को निशाना बना रही है। लेकिन हमारे नेता विचलित नहीं होंगे।

 

अखिलेश यादव और राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर हरेंद्र मलिक ने कहा कि जो लोग नेपाल का उदाहरण दे रहे हैं, वे भूल रहे हैं कि नेपाल एक छोटा देश है। जब तक उसकी विदेश नीति सही रही, वह स्थिर रहा। भारत जैसे विशाल और लोकतांत्रिक देश की तुलना नेपाल से करना अनुचित है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। सभा के अंत में हरेंद्र मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी, मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आज का इतिहास- 11 अक्टूबर

नयी दिल्ली।भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-1521- पोप लियो दशम ने इंग्लैंड...
आज का इतिहास 
आज का इतिहास- 11 अक्टूबर

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यालय में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर में त्योहारी सीज़न से पहले पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: किसान यूनियन की गाड़ी सीज

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों की लंबी श्रृंखला को देखते हुए, मुजफ्फरनगर पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में त्योहारी सीज़न से पहले पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: किसान यूनियन की गाड़ी सीज

दैनिक राशिफल- 11 अक्टूबर 2025, शनिवार

मेष : संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 अक्टूबर 2025, शनिवार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक एमएलसी (MLC) की 11 सीटों के लिए चुनाव 2026 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

मथुरा। देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन विवाहित महिला के लिए बेहद...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल