मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

On

मथुरा। देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य से जुड़ा है। ऐसे में इस बार मथुरा जिला कारागार में भी यह त्योहार खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जेल की चारदीवारी के भीतर सीमित आजादी के बावजूद भावना ने यहां भी रंग भर दिया। जेल प्रशासन और समाजसेवी संस्था खजानी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में 36 महिला बंदियों ने अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के विशेष निर्देश पर दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।

 

और पढ़ें सहारनपुर में पुलिस ने 107 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

और पढ़ें मेरठ में किशोरी से 7 माह तक दुष्कर्म, बेटी के जन्म के बाद खुला राज, डॉक्टर सहित तीन पर केस दर्ज

सादगी और भक्तिभाव से भरे इस आयोजन में व्रती महिलाओं के लिए पूजन सामग्री, साड़ी, मिट्टी के करवे और संपूर्ण श्रृंगार सामग्री की व्यवस्था कराई गई, ताकि वे पारंपरिक विधि-विधान के साथ यह पर्व मना सकें। त्योहार की खुशी बढ़ाने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिला बंदियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

और पढ़ें बागपत प्रशासन की अनोखी पहल: मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ऑनलाइन संवाद, डीएम अस्मिता लाल होंगी शामिल

 

वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सभी व्रती महिलाओं को करवा चौथ व्रत से संबंधित सामान वितरित किए गए। व्रत रखने वाली 36 महिलाओं में से 13 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पति भी इसी जेल में निरुद्ध हैं। जेल प्रशासन ने इन दंपतियों को शाम में मुलाकात का विशेष अवसर देने की व्यवस्था की है। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि जिला कारागार मथुरा में कुल 84 महिलाएं निरुद्ध हैं, जिनमें से 30 ने करवाचौथ का व्रत रखा है। हमारा प्रयास है कि जेल में निरुद्ध महिलाएं भी अपने सामाजिक और धार्मिक पर्वों को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मना सकें। ऐसे आयोजनों से उनके मनोबल में वृद्धि होती है और उन्हें मुख्यमधारा में लौटने की प्रेरणा मिलती है। व्रत रखने वाली महिलाओं को मैनुअल के अनुसार व्रत वाली डाइट दी जा रही है।


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यालय में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर में त्योहारी सीज़न से पहले पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: किसान यूनियन की गाड़ी सीज

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों की श्रृंखला को देखते हुए, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में त्योहारी सीज़न से पहले पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: किसान यूनियन की गाड़ी सीज

दैनिक राशिफल- 11 अक्टूबर 2025, शनिवार

मेष : संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 अक्टूबर 2025, शनिवार

"जब समाज निर्मल होगा, तब जीवन सफल होगा"

संसार का प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसके साथ अपने समाज अथवा संसार के किसी भी कोने के लोग मानवता,...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"जब समाज निर्मल होगा, तब जीवन सफल होगा"

उत्तर प्रदेश

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक एमएलसी (MLC) की 11 सीटों के लिए चुनाव 2026 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

मथुरा। देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन विवाहित महिला के लिए बेहद...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल