मुंबई मेट्रो लाइन 3 से मिली महाराष्ट्र को रफ्तार, जापान के राजदूत ने कहा- विकास में योगदान देना सम्मान की बात

On

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में गोल्ड लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन पर जापानी दूतावास की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा कि भारत के विकास में योगदान देना सम्मान की बात है। भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पूर्ण उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए शामिल हुआ, जिसे जापान के ओडीए के माध्यम से समर्थन प्राप्त हुआ। मुंबई और भारत के विकास में योगदान देना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।"

और पढ़ें देहरादून में दीपावली से पहले पटाखा विक्रेताओं पर GST का शिकंजा, 63 लाख की कर चोरी उजागर

और पढ़ें भारत ने डिजिटल टेक्नोलॉजी का किया लोकतंत्रीकरण, हर नागरिक की पहुंच हुई संभव - मोदी

जापानी एंबेसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा प्रदान की गई जापानी आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) के माध्यम से वित्तपोषित मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ ​​कॉरिडोर), आचार्य अत्रे चौक स्टेशन और कफ परेड स्टेशन के बीच आखिरी खंड के उद्घाटन के साथ 8 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक रूप से पूरी तरह से चालू हो गई। मेट्रो लाइन के उद्घाटन समारोह में जेआईसीए इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि, ताकेउची ताकुरो ने कहा, "मुंबई मेट्रो लाइन 3 का सफल निर्माण बुनियादी ढांचे के विकास में जापान-भारत के बढ़ते सहयोग का प्रमाण है।

और पढ़ें हल्द्वानी में शर्मनाक वारदात: युवक तीन लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार, इलाके में मचा हंगामा

यह मेट्रो लाइन स्थायी शहरी गतिशीलता का उदाहरण है और मुंबई वासियों के दैनिक आवागमन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।" बता दें, लाइन 3 मुंबई की पहली पूर्ण भूमिगत मेट्रो प्रणाली है, जो सीप्ज ​​को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, धारावी, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और एमआईडीसी सहित प्रमुख स्थलों से होते हुए कफ परेड से जोड़ती है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना को जापानी ओडीए से 354,132 मिलियन जापानी येन के कुल लोन प्राप्त हुए, जबकि इसकी कुल परियोजना लागत 680,692 मिलियन जापानी येन थी। अंतिम चरण में 11 नए निर्मित भूमिगत स्टेशन शामिल हैं, जिससे दक्षिण मुंबई के केंद्रीय व्यावसायिक जिले से सीधी कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। पहले, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्टेशन तक सफर करने में 2 घंटे तक का समय लगता था। हालांकि, मेट्रो लाइन 3 की शुरुआत से यात्रा का समय लगभग 45 मिनट तक कम हो गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में दीपावली से पहले नगर पालिका का 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान,कई दुकानों का सामान जब्त, मचा हड़कंप

मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा सिंह के निर्देश पर नगर क्षेत्र को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दीपावली से पहले नगर पालिका का 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान,कई दुकानों का सामान जब्त, मचा हड़कंप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को झटका: भाई और पत्नी के खिलाफ दायर ₹100 करोड़ का मानहानि केस खारिज,अदालत में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपने भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी के खिलाफ दायर ...
राष्ट्रीय  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  मनोरंजन  महाराष्ट्र 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को झटका: भाई और पत्नी के खिलाफ दायर ₹100 करोड़ का मानहानि केस खारिज,अदालत में नहीं हुए पेश

गौतमबुद्ध नगर में सोशल फाउंडेशन और कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीच हुआ एमओयू, समाज के विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य

गौतमबुद्ध नगर। सोशल फाउंडेशन (एनजीओ), दिल्ली ने अपनी सामाजिक गतिविधियों का दायरा बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्ध नगर में सोशल फाउंडेशन और कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीच हुआ एमओयू, समाज के विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य

भारत ने रचा इतिहास: शेरी सिंह बनीं मिसेज यूनिवर्स 2025

नई दिल्ली। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की दुनिया में एक अविस्मरणीय उपलब्धि हासिल की है। भारतीय प्रतियोगी शेरी सिंह...
राष्ट्रीय  मनोरंजन 
भारत ने रचा इतिहास: शेरी सिंह बनीं मिसेज यूनिवर्स 2025

झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP ने मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का किया घेराव

      झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University) प्रशासन पर सेशनल परीक्षा स्थगित कर मुलायम सिंह यादव...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बवाल, ABVP ने मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का किया घेराव

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हैंडबैग झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर (छुटमलपुर)।  पुलिस ने हैंडबैग छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे की हलवाना रोड स्थित अपनी   कस्बा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हैंडबैग झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

यूपीपीसीएस परीक्षा के लिए नमो भारत की सेवाओं का समय बढ़ा, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली। यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर, रविवार को आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में बड़ी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपीपीसीएस परीक्षा के लिए नमो भारत की सेवाओं का समय बढ़ा, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

बिहार में एनडीए की बहार, निषाद समाज देगा वोट- संजय निषाद

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियों की ओर से प्रदेश में अगली सरकार बनाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिहार में एनडीए की बहार, निषाद समाज देगा वोट- संजय निषाद