सूर्य ग्रहण 17 फरवरी और चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026: समय, प्रभाव और शास्त्रीय उपाय

मेरठ। चंद्रमास फाल्गुन 2 फरवरी से आरंभ हुआ था। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या 17 फरवरी को है। और इस दिन सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। पंडित शिवकुमार शर्मा के अनुसार यह ग्रहण 17 फरवरी 2026 को दिन में 3:26 से रात को 7:58 बजे तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
यह ग्रहण अंटार्कटिका अर्जेंटीना, चिली, मेडागास्कर, मॉरीशस, नामीबिया,  दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया,  जिंबॉब्वे ,पोर्ट लुई आदि देशों में देखा जा सकेगा।

भारत में इसको नहीं देखा जा सकेगा इसलिए भारत में कोई इसका प्रभाव और सूतक का विचार नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होता है। इस बार  होली के दिन अर्थात 3 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ेगा। यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि पर पड़ रहा है। सिंह, वृश्चिक, मीन ,कर्क राशि पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। अन्य राशियों के लिए सामान्य फल रहेगा।
चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा। यह 3 मार्च को भारतीय समय के अनुसार दिन में 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण भारत के अधिकांश भागों में चंद्र उदय के समय ही ग्रस्त होता हुआ दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी। चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इसलिए प्रातः काल 6:20 से चंद्र ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएगा ।शास्त्रों में कहा गया कि सूतक काल व ग्रहण काल में बालक, वृद्ध और रोगी को छोड़कर अन्य किसी को भोजन और शयन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय घर में बनाए गए भोज्य पदार्थों में तुलसी दल अथवा कुशा रख देनी चाहिए ताकि उसे पर ग्रहण का दुष्प्रभाव  न पड़े।

फाल्गुन विनायक चतुर्थी 2026 पर बन रहे 3 महाशुभ योग, इस समय करें गणेश पूजा और भूलकर भी न देखें चंद्रमा ये भी पढ़ें  फाल्गुन विनायक चतुर्थी 2026 पर बन रहे 3 महाशुभ योग, इस समय करें गणेश पूजा और भूलकर भी न देखें चंद्रमा

 गर्भवती महिला को ग्रहण काल में धारदार चाकू, छुरी, कैंची आदि से फल, सब्जी ,कपड़े आदि नहीं काटने चाहिए। घूमते रहे, कुछ समय बैठकर  भगवान का पूजन, भजन, ध्यान करें। एक जगह पर अधिक देर ना बैठ ना सोएं। एक चंद्रमास में दो ग्रहण होने से द्विग्रहण  योग बनता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से द्विग्रहण का फल इस प्रकार कहा गया है।

अहंकार: विवेक का शत्रु और सम्मान का ह्रास करने वाला रोग ये भी पढ़ें  अहंकार: विवेक का शत्रु और सम्मान का ह्रास करने वाला रोग

 विश्व में किसी भी देश में शासन परिवर्तन या सत्ता संघर्ष,आर्थिक अस्थिरता,भूकंप, अग्निकांड, तूफान जैसी घटनाएं,धार्मिक या सामाजिक उथल-पुथल आदि के योग बनते हैं। जिन व्यक्तियों की जन्म पत्रिका में में राहु–केतु, सूर्य या चंद्रमा पीड़ित हों, जिनकी महादशा,अंतर्दशा अथवा राहु–केतु या सूर्य–चंद्र की महादशा हो, अथवा जिन व्यक्तियों की जन्म राशि पर ग्रहण पड़े। उनके लिए मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्या, पारिवारिक चिंता, निर्णय भ्रम आदि हो सकते हैं। धर्मशास्त्रों में ग्रहण को आत्मचिंतन और शुद्धि का समय माना गया है। जप, तप, दान का हजार गुना फल। मंत्र सिद्धि का उत्तम समय एवं
उन्होंने बताया कि पितृ शांति के लिए श्राद्ध,तर्पण आदि पितरों के निमित्त किये गए कार्य  दान आदि विशेष फलदायी होते हैं।

महाशिवरात्रि : जब भूत-प्रेत संग निकली महादेव की बारात, झुक गई थी पृथ्वी तो महर्षि अगस्त्य ने संभाला संतुलन ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि : जब भूत-प्रेत संग निकली महादेव की बारात, झुक गई थी पृथ्वी तो महर्षि अगस्त्य ने संभाला संतुलन

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

होलाष्टक 2026 कब से कब तक रहेगा होली से पहले , क्यों रुक जाते हैं शादी विवाह और मांगलिक कार्य

फाल्गुन माह की शुरुआत होते ही हर तरफ होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रंग गुलाल और उत्साह का...
धर्म-अध्यात्म 
होलाष्टक 2026 कब से कब तक रहेगा होली से पहले , क्यों रुक जाते हैं शादी विवाह और मांगलिक कार्य

मेरठ में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'सस्ते सामान' का लालच देकर फंसाते थे शिकार

मेरठ। सोशल मीडिया के जरिए सस्ते दामों पर हैंडीक्राफ्ट और डेकोरेशन का सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'सस्ते सामान' का लालच देकर फंसाते थे शिकार

मुजफ्फरनगर: मलीरा के 'अंधे कत्ल' का 24 घंटे में खुलासा; बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत गांव मलीरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मलीरा के 'अंधे कत्ल' का 24 घंटे में खुलासा; बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान

यूपी विधान परिषद में बोले सीएम योगी, ‘फियर जोन से फेथ जोन बना यूपी, न कर्फ्यू, न दंगा’..यूपी में सब है चंगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
यूपी विधान परिषद में बोले सीएम योगी, ‘फियर जोन से फेथ जोन बना यूपी, न कर्फ्यू, न दंगा’..यूपी में सब है चंगा

देसी तकनीक से टमाटर की खेती में जबरदस्त कमाई, एक पौधे से 10 किलो तक उत्पादन

अगर आप खेती से अच्छी कमाई करने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए प्रेरणा बन सकती...
कृषि 
देसी तकनीक से टमाटर की खेती में जबरदस्त कमाई, एक पौधे से 10 किलो तक उत्पादन

उत्तर प्रदेश

मेरठ में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'सस्ते सामान' का लालच देकर फंसाते थे शिकार

मेरठ। सोशल मीडिया के जरिए सस्ते दामों पर हैंडीक्राफ्ट और डेकोरेशन का सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'सस्ते सामान' का लालच देकर फंसाते थे शिकार

जल जीवन मिशन पर विधानसभा में उठे सवाल, खर्च करोड़ों का… पानी फिर भी अधूरा!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में जल जीवन मिशन योजना को लेकर बड़ी चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख्तर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जल जीवन मिशन पर विधानसभा में उठे सवाल, खर्च करोड़ों का… पानी फिर भी अधूरा!

बागपत कलेक्ट्रेट में एक ही परिवार के चार लोगों ने उठाया ऐसा कदम, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक परिवार के चार लोगों ने ज्वलनशील...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत कलेक्ट्रेट में एक ही परिवार के चार लोगों ने उठाया ऐसा कदम, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

मेरठ में 'विदेशी' घुसपैठ का बड़ा खुलासा: 34 साल से छिपकर रह रही पाकिस्तानी मां-बेटी पर मुकदमा, ISI कनेक्शन की जांच शुरू

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में 'विदेशी' घुसपैठ का बड़ा खुलासा: 34 साल से छिपकर रह रही पाकिस्तानी मां-बेटी पर मुकदमा, ISI कनेक्शन की जांच शुरू